
जांजगीर-चांपा। मंगलवार को जांजगीर चांपा के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पदभार ग्रहण किया। एसपी प्रशांत ठाकुर ने परेड की सलामी ली उसके बाद विधिवत पदभार ग्रहण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने नवपदस्थ एसपी का बुके से स्वागत किया। जिले के अधिकारियो से एसपी ने सौजन्य मुलाकात की।

ज्ञात हो कि 30 जून को राज्य सरकार ने 38 आईपीएस सहित 40 पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया था। जिसमे एसपी प्रशांत ठाकुर को जांजगीर चांपा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
एसपी प्रशांत ठाकुर इसके पूर्व जशपुर, बेमेतरा, बलौदाबाजार तथा दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके है।












