BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

जांजगीर चांपा की नई कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी ने किया कार्यभार ग्रहण, एसपी विजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने किया स्वागत

जांजगीर चांपा। आज दिनांक 30 जनवरी 2023 को जिला पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में पूर्व कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का विदाई समारोह एवं नव पदस्थ कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चाम्पा, रक्षित निरीक्षक एवं जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पूर्व कलेक्टर का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और उन्हें नयी पदस्थापना पर बधाई दी साथ ही नव पदस्थ कलेक्टर का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

Related Posts