BREAKING

Uncategorised

जांजगीर-चांपा एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अवैध कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, अलग अलग एक्ट में 99 आरोपियों पर हुई कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। जिले नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर जिले भर शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर अवैध कारोबार पर कार्यवाही की गई है। जिसमे जुआ अधिनियम के तहत 05 प्रकरणों में 23 आरोपियों से 13050 रुपए जप्त किये गए है। सट्टा के तहत 11 प्रकरणो मे 11 आरोपियो से 7780 रुपए जप्त किये गए है तथा आबकारी अधिनियम के तहत 63 प्रकरणों में 64 आरोपियों से 110 लीटर महुआ शराब 15. 09 लीटर देसी शराब जप्त किया गया है। एनडीपीएस एक्ट मे 01 प्रकरण मे 01 आरोपी से 800 ग्राम गांजा पुलिस ने जप्त किया है।

Related Posts