BREAKING

Uncategorised

जहरीली दवाई एवं नशे का इंजेक्शन देकर हत्या करने वाला फरार अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी मोहन सिह ठाकुर ने थाना आजाद चैक में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका बेटा संदीप सिंह ठाकुर को सुमित राय चैधरी एवं निलेश परमार द्वारा लगातार जहरीला इंजेक्शन एवं नशीली दवा सेवन कराकर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक एवं उक्त दवा के सतत रूप से सेवन करने पर जान का खतरा जानते हुए भी प्रार्थी के पुत्र को इंजेक्शन व टेबलेट देकर जान से मारने की कोशिश किये जिससे प्रार्थी के पुत्र संदीप सिंह ठाकुर का अस्पताल में ईलाज के दौरान फौत हो गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना आजाद चैक की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये पूर्व में आरोपी सुमित राय चैधरी को गिरफ्तार किया जा चुका था एवं प्रकरण का दूसरा आरोपी निलेश परमार घटना के बाद से लगातार फरार चला रहा है। थाना आजाद चैक की टीम द्वारा आरोपी निलेश परमार की लगातार पतासाजी करते हुये उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए अंततः टीम द्वारा आरोपी निलेश परमार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी – निलेश परमार पिता परेश परमार उम्र 47 साल साकिन सूर्योदय हाऊसिंग सोसायटी चारको कांदीवली वेस्ट थाना कांदीवली चारको मुम्बई (महाराष्ट्र)।

Related Posts