BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

जसप्रीत बुमराह ने MCG में खोला पंजा: बने कई रिकॉर्ड, अनिल कुंबले की बराबरी की

जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे पर तीसरी बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब हुए हैं। बुमराह ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी में जैसे ही अपना पंजा खोला उसी के साथ उन्होंने कई नए अनगिनत रिकॉर्ड भी बना दिए…

 

नईदिल्ली (ए)। जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 का अंत काफी शानदार तरीके से करते हुए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे। बुमराह ने इस मुकाबले के चौथे दिन के खेल में जहां पहले टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे करने के साथ कई पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया और नए रिकॉर्ड बना दिए थे तो वहीं अब एमसीजी पर पंजा खोलने के साथ उन्होंने कई नए रिकॉर्ड भी बनाने का काम किया है। बुमराह अब एक साल में SENA देशों में चार बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज भी बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास में भारत की तरफ से एक सीरीज में पारी में सबसे ज्यादा बार विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम था जिन्होंने साल 1998 में हुई सीरीज में 6 बार पारी में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे, जिसे अब जसप्रीत बुमराह ने तोड़ने का काम किया है। बुमराह इस टेस्ट सीरीज में 7वीं बार एक पारी में सबसे ज्यादा बार विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने के मामले में बुमराह ने अनिल कुंबले की बराबरी की है तो वहीं कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने से भी वह सिर्फ एक कदम पीछे हैं। बुमराह टेस्ट में चौथी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं के घर पर टेस्ट में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • कपिल देव – 5 बार
  • जसप्रीत बुमराह – 4 बार
  • अनिल कुंबले – 4 बार
  • बिशन सिंह बेदी – 3 बार
  • बीएस चंद्रशेखर – 3 बार

एमसीजी में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले तीसरे विदेशी गेंदबाज बने बुमराह

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह अब सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तीसरे विदेशी गेंदबाज बन गए हैं, जिसमें वह अब तक इस स्टेडियम में 3 मैचों में खेलते हुए 24 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी सिडनी बार्नेस का नाम है जिन्होंने एमसीजी में 5 मैचों में खेलते हुए कुल 35 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा बुमराह बिशन सिंह बेदी के बाद भारत के दूसरे ऐसे गेंदबाज भी बन गए हैं जिन्होंने घर से बाहर किसी टेस्ट सीरीज में 30 या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने का कारनामा किया है।

बिशन सिंह बेदी ने साल 1977-78 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर कुल 31 विकेट हासिल किए थे। वहीं बुमराह अब तक इस सीरीज में 30 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं बुमराह बीएस चंद्रशेखर, कपिल देव और अनिल कुंबले के बाद भारत के चौथे ऐसे गेंदबाज हैं जो एमसीजी में टेस्ट में 2 बार एक पारी में 5 विकेट लेने में कामयाब हुए हैं।

Related Posts