BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी, भारत ने आयरलैंड को डकवर्थ लुईस मेथड से 2 रन से हराया

भारतीय टीम के सामने मुकाबला जीतने के लिए 140 रनों का लक्ष्य था, लेकिन बारिश के कारण खेल पूरा नहीं हो सका. हालांकि, टीम इंडिया डकवर्थ लुईस मेथड से जीतने में जरूर कामयाब रही…

नईदिल्ली (ए)। भारत ने पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड को हरा दिया है. इस मुकाबले में आयरलैंड को 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा. बहरहाल, जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली भारतीय टीम 3 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. भारतीय टीम के सामने मुकाबला जीतने के लिए 140 रनों का लक्ष्य था, लेकिन बारिश के कारण खेल पूरा नहीं हो सका. बारिश के कारण खेल रोके जाने तक टीम इंडिया 6.5 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन बना चुकी थी. इसके बाद दोबारा खेल शुरू नहीं हो सका. इस तरह भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम से मुकाबला जीत लिया।

इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया।

भारत के सामने 140 रनों का लक्ष्य इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 139 रन बनाए. आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी ने सबसे ज्यादा रन बनाए. इस खिलाड़ी ने 33 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े. जबकि कर्टिस कैफ्मर ने 33 गेंदों पर 39 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा आयरलैंड के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके।

भारत के लिए कप्तान जसप्रीत बुमराह के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट झटके. जबकि अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट अपने नाम किया।

आयरलैंड के 140 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी रही. भारत के ओपनर यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 46 रन जोड़े. यशस्वी जयसावल 23 गेंदों पर 24 रन बनाकर पवैलियन लौटे. जबकि तिलक वर्मा पहली ही गेंद पर चलते बने. इस तरह 46 रनों के स्कोर पर टीम इंडिया को 2 झटके लगे. वहीं, आयरलैंड के लिए दोनों विकेट क्रेग यंग ने लिए।

इस सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला रविवार को खेला जाएगा. दोनों टीमें एक बार डबलिन में आमने-सामने होगी. वहीं, यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Related Posts