BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जशपुर के छोटे से गांव बगईझरियां का युवक पहुंचा मुख्यमंत्री कैंप आफिस, मुख्यमंत्री ने जशपुर कलेक्टर को युवक की समस्या समाधान करने के दिये निर्देश

भिलाई 3। पत्थलगांव विकासखंड के गांव बगईझरियां का एक युवक दीपक यादव रविवार की दोपहर कैंप आफिस पहुंचा और मुख्यमंत्री से मिलने का आग्रह किया। पूछने पर उसने बताया कि लोगों ने कहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी समस्या रखो, हल होगा। युवक की समस्या की जानकारी सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री के परिजनों और मुख्यमंत्री के ओएसडी मनोष बंछोर को दी।

उन्होंने युवक को अंदर बुलाया। मुख्यमंत्री की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल एवं पुत्र चैतन्य बघेल युवक से मिले। युवक ने उन्हें समस्या बताई। युवक ने बताया कि जब उसने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनके घर आने की बात अपने दोस्तों को बताई तो वे हँस दिये। गांव से पत्थलगांव और फिर जशपुर लिफ्ट मांगते हुए पहुंचा। फिर पावर हाउस स्टेशन उतर कर भिलाई आया। इसके बाद मुख्यमंत्री के परिजनों ने युवक से बातचीत की और समस्या जानी। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पाटन में था।

मुख्यमंत्री के ओएसडी युवक को अपने साथ लेकर पाटन गये और वहां पर मुख्यमंत्री से मिलाया। मुख्यमंत्री ने युवक से समस्या जानी और जशपुर कलेक्टर को युवक की समस्या के समाधान के निर्देश दिये। दीपक ने अपनी समस्या समाधान के लिए आभार जताया और कहा कि इतनी दूर की मेरी यात्रा पूरी तरह से सफल हो गई।

Related Posts