एलन मस्क ट्विटर का लोगो कल सुबह तक बदल सकते हैं. उन्होंने एक ट्वीट कर लोगों ने नए लोगो का डिजाइन मांगा है…
नईदिल्ली (ए)। ट्विटर के लिए बदलाव अब आम हो चुके हैं. मस्क समय-समय पर प्लेटफॉर्म में कोई न कोई बदलाव करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने फ्री यूजर्स के लिए डीएम लिमिट लगाई है ताकि बॉट और स्पैम पर काबू पाया जा सके. इसके बाद से फ्री यूजर्स एक सीमित संख्या में ही लोगों को मैसेज भेज सकते हैं. इस बीच, एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खीचा है. दरअसल, मस्क ट्विटर का लोगो बदलने वाले हैं।
एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा कि जल्द हम ट्विटर ब्रांड और पक्षियों को गुड बॉय बोल देंगे. एक और ट्वीट में मस्क ने लिखा कि यदि आज रात तक कोई बढ़िया लोगो पोस्ट होता है तो वे उसे कल से लाइव कर देंगे. यानि वही ट्विटर का नया लोगो हो जाएगा।
ट्विटर का नया लोगो X होगा. एलन मस्क को X वर्ड काफी पसंद है और उन्होंने अपनी सभी कंपनियों के नाम में X शब्द का इस्तेमाल किया है. फिर चाहें SpaceX हो या Xai. बता दें, अब ट्विटर को भी X के नाम से जाना जाएगा।
एलन मस्क ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें X नजर आ रहा है. दरअसल, उन्होंने यूजर्स से एक बढ़िया X लोगो को शेयर करने के लिए कहा है ताकि वे कल सुबह तक लोगो को बदल पाए. ऐसा लगता है कि मस्क को ये लोगो पसंद आया है, इसलिए उन्होंने इसे शेयर किया है. इस लोगो को SawyerMerritt नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है।









