BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर कार्यक्रम में शामिल होने का दिया आमंत्रण

रायपुर। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के प्रतिनिधियों ने रायगढ़ के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। संस्था के प्रतिनिधियों ने आगामी नए वर्ष 2024 में 4 जनवरी से 27 जनवरी तक राज्य के विभिन्न जिलों में शाकाहार, सदाचार, मद्यनिषेध और आध्यात्मिक वैचारिक जन जागरण यात्रा व सत्संग भ्रमण कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को 14 जनवरी को रायपुर जिले के ग्राम अमलेश्वर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिजनों ने मुख्यमंत्री से शहीद के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आने का किया आग्रह: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के वीर सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी एवं माता आशा त्रिपाठी से सर्किट हाउस में मुलाकात की।

कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी इस दौरान उपस्थित रहे। परिजनों ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम उनके सर्वोच्च बलिदान के सदैव ऋणी रहेंगे। आप जब भी प्रतिमा अनावरण की तिथि निर्धारित करेंगे, मैं उसमें उपस्थित होऊंगा।

Related Posts