दुर्ग। आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग, छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई दुर्ग की ओर से पिछले दिनों पूर्व जम्मू कश्मीर में सिख बच्चियों के साथ जबरदस्ती कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सिख समाज की रोष की भावना को देखते हुए और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए और इस मामले की उचित संवैधानिक कदम उठाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर सिख पंचायत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग एवं सभी गुरुद्वारा साहिब के पदाधिकारियों नें प्रधानमंत्री के नाम एडीएम नूपुर राशि पन्ना को ज्ञापन सौंपा। सिख पंचायत के चेयरमैन जसबीर सिंह चहल ने कहा जिस तरह से अन्य राज्यों में धर्म परिवर्तन को लेकर कानून लागू किए गए हैं इसी तरह का कानून जम्मू कश्मीर में भी लागू किया जाना चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग के प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा की धर्म परिवर्तन करने एवं कराने वालों के वह एवं सिख समाज सख़्त ख़िलाफ़ है उन्होंने कहा की उनके गुरु जी श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी ने धर्म के ख़ातिर अपनी क़ुर्बानी दे दी पर धरम नहीं परिवर्तित किया। धरम की सम्भाल के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपना पूरा वंश 4 सहीबजादे शहीद करवा दीये पर धरम से पीछे नहीं हटे।
सिख पंचायत के महासचिव गुरुनाम सिंह कुका ने कहा कि ऐसे लव जिहाद एवं धर्म परिवर्तन के मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे धर्म का क्या फायदा जिसे कानून का सहारा लेना पड़े इसका मतलब उनके धर्म में खामियां हैं ज्ञापन सौंपने में आए सदस्यों में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग से अरविन्दर सिंह खुराना, जतिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, रजिंदर पाल सिंह अरोरा, सतबीर सिंह, इन्द्रपाल सिंह भाटिया, अवतार सिंह रंधावा, पलविंदर सिंह रंधावा, गुरमीत सिंह गांधी बलदेव सिंह, सतवंत सिंह, अवतार सिंह, त्रिलोचन सिह, हरपाल सिंह हैप्पी, हरपाल सिंह अजीत सिंह, परमजीत सिंह, हरदीप सिंह, मोहन सिंह, कुलदीप सिंह, स्वराज सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह गांधी, बलकार सिंह, बलविंदर सिंह और राजेंद्र पाल सिंह एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।














