BREAKING

Uncategorised

जमीन का व्यवसायिक डायवर्सन करने के एवज में प्रथम किस्त 5 हजार रुपये रिश्वत लेते एसडीएम कार्यालय का सहायक ग्रेड-2 गिरफ्तार

रायपुर। ईओडब्ल्यू/एसीबी छत्तीसगढ़ रायपुर के निदेशक आरिफ एच. शेख के निर्देशन में एवं पंकज चन्द्रा, पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू/एसीबी के नेतृत्व एवं अमृता सोरी ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी के हमराह में एसीबी यूनिट अम्बिकापुर,की टीम ने आज कार्यवाही कर अवैध पारितोषिक की मांग करने वाले 01 कर्मचारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि उसका ग्राम रामानुजनगर जिला सूरजपुर में जमीन है जिसका व्यवसायिक डायवर्सन करने हेतु एसडी0एम0 कार्यालय सूरजपुर में प्रकरण लगाया है।

डायवर्सन संबंधित कार्य करने के एवज में डायवर्सन शाखा में पदस्थ , सहायक ग्रेड-02 मुनेश्वर राम, प्रार्थी से डायवर्सन के एवज में 5,000/रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत किया।

शिकायत का सत्यापन कराया गया। शिकायत सत्यापन होने पर आज दिनांक 23.08.2021 को आरोपी मुनेवर राम को प्रार्थी से मांगी गई रिश्वत की कुल रकम 50,000/- रूपये में से 5,000/की प्रथम किश्त लेते हुए एस0डी0एम0 कार्यालय सूरजपुर के डायवर्सन शाखा में पकड़ा गया।
आरोपी के विरूद्ध धारा-7(क) भ्र0नि0अधि0 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts