महिला तथाकथित भूमि की फर्जी मालिक की पतासाजी की गई उक्त महिला ने बताया कि चदंनडीह स्थित भुमि को विक्रय करने के लिये उसे आरोपीयो द्वारा नकली भुमि स्वामी मंजु देवी अग्रवाल बनाया गया…
रायपुर। चंदनडीह स्थित भूमि के मुल स्वामी मंजु देवी अग्रवाल के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य महिला को खड़ा कर 04 एकड जमीन को जिसकी वर्तमान में बजारी कीमत 30 करोड रूपये है 03 करोड में सौदा कर 10 लाख रूपये बयाना राशि प्राप्त कर आरोपीयो द्वारा प्रार्थी गणेश बोले निवासी बिलासपुर के साथ धोखाधड़ी किया आरोपीयो के विरूध थाना आमानाका में कुट रचित, कुटकरण जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपराध कायमी बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.संतोष सिंह के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी आमानाका को टीम गठित कर प्रकरण में साक्ष्य एकत्रित कर सलिप्त आरोपीयो को यथाशीघ्र गिरफ्तार करते हुये कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।
प्राप्त निर्देश अनुसार कार्यवाही करते हुये प्रकरण मे संलिप्त महिला तथाकथित भूमि की फर्जी मालिक की पतासाजी की गई उक्त महिला ने बताया कि चदंनडीह स्थित भुमि को विक्रय करने के लिये उसे आरोपीयो द्वारा नकली भुमि स्वामी मंजु देवी अग्रवाल बनाया गया। उक्त आरोपी महिला गरियांबद की निवासी है। जिसे आरोपी हारे सिन्हा द्वारा विक्रयनामा करने के लिये मंजु अग्रवाल का प्रतिरूप बनाया गया।
फर्जी मंजु अग्रवाल का किरदार बनाने वाले में सहयोगी हरि शंकर सिन्हा, चेतना ठाकुर, अमित शर्मा, नरेन्द्र राजपूत, अरुण कुमार सरोज, रूपेश धनकर उर्फ राजा सिह, प्रकाश यादव, राजा सिहं उर्फ रूपेश धनकर, अमन वर्मा उर्फ युगल किशोर देवांगन, के द्वारा 30 करोड की जमीन को 03 करोड में विक्रय करने का सौदा कर विक्रयनामा तैयार किया गया। प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपीगणो को पृथक पृथक पुछताछ कर साक्ष्य एकत्रित कर प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।
नाम आरोपीगण:
1. चेतना ठाकुर पति राजेन्द्र सिंह राजपुत उम 50 साल निवासी ग्राम पारा गांव पोस्ट मरोदा थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद छग।
2. नरेन्द्र राजपूत पिता राजा बाबु उम 36 साल निवासी करजत थाना करजत जिला रायगढ महाराष्ट्र हाल पता गोपाल कुर्रे का मकान सतनामी पारा तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
3. अरुण कुमार सरोज पिता संतराम सरोज उम 39 साल साकिन गंगा विहार कालोनी अम्लीडीह म.न. 10 थाना न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर छग।
4 हरि शंकर सिन्हा पिता कृष्ण कुमार सिन्हा उम्र 36 साल निवासी ग्राम पाथर मोहदा थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद।
5. रूपेश धनकर उर्फ राजा सिह पिता तिलक धनकर उम्र 36 साल निवासी शिव मंदिर के पास राजा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर स्थाई पता ग्राम चिल्हाटी पो.आ. मोपका थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छग।
6. प्रकाश यादव पिता सुखदेव यादव उम्र 30 साल निवासी राजा तालाब अर्जुन चौक के पास थाना सिविल लाईन रायपुर।
7. राकेश कंसारी पिता स्व जोहन कंसारी उम्र 44 साल निवासी गोबरा नवापारा राजिम बी. युगल किशोर देवांगन उर्फ अमन वर्मा पिता छेदु राम देवांगन उम्र 34 साल निवासी ग्राम बेलटुकरी थाना राजिम जिला गरियाबंद छग।
9. अमित कुमार पिता स्व विनोद कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी गोबरा नवापारा राजिम थाना गोबरापारा जिला रायपुर।
उक्त कार्रवाई में थाना आमानाका से निरीक्षक थाना प्रभारी सुनील दास, एएसआई देतारी भोई, प्र. आरक्षक 2591 संजय सिंह, कांस्टेबल 2361 दीपक कुमार पाण्डेय , 1648 आशीष शुक्ला, 2427 आलोक बंछोर, 1022 राजेश वर्मा, 862 गुलशन चोबे, 932 स्नेह ध्रेतलहरे का विशेष योगदान रहा है।
















