BREAKING

फीचर्डविविध

जब हाथी ने बल्ला थामकर लगाए दमदार शॉर्ट्स, वीरेन्द्र सहवाग व माईकल वॉन हुए फैन, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

नईदिल्ली (ए)। क्रिकेट में आपने बल्लेबाजों को अजीब-गरीब शॉट्स खेलते हुए देखा होगा, खासकर टी-20 फॉर्मेट के अंदर तो आए दिन नए शॉट्स का आविष्कार होता ही रहता है। लेकिन, अगर हम आपसे कहे कि कोई जानवर बैट को थामकर जबरदस्त बैटिंग करें, तो शायद आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा और आप सोचेंगे कि ऐसा कैसे संभव है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक हाथी अपनी सूंड में बैट को फंसाकर कुछ बेहतरीन शॉ्टस खेलता हुए दिखाई दे रहा है। हाथी की बल्लेबाजी को देखकर वीरेंद्र सहवाग और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी खुद को इस खिलाड़ी की तारीफ करने से रोक नहीं सके।

हाथी की दमदार बल्लेबाजी देखने के बाद माइकल वॉन ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘पक्की बात है कि हाथी के पास इंग्लिश पासपोर्ट है।’ वहीं, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने हाथी के शॉट को बयां करते हुए लिखा, ‘इंसाइड आउट कवर के ऊपर से। सूंड और आंखों की मिलाप पीक पर। क्लासिक फॉर्म।’ हाथी की बैटिंग को देखकर हरभजन सिंह को फैन हो गए और ट्विटर पर उन्होंने रिएक्ट किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है और फैन्स इसको काफी पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो केरल का बताया जा रहा है।

Related Posts