दुर्ग। बुधवार की दोपहर दो मासूम बच्चे दुर्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय अपनी अम्मी के साथ पहुँचे और एसपी प्रशांत ठाकुर को गुलदस्ता देते हुए बोले थैंक्यू
एसपी अंकल….आपकी वजह से मेरी अम्मी की टेंशन दूर हो गई।दरअसल यह दोनों मासूम बच्चे कैलाश नगर, कुम्हारी निवासी स्वर्गीय अली अख्तर के है। अली अख्तर सउदी अरब के रियाद स्टील में कार्यरत थे, जिनकी मृत्यु जून 2020 में कोविड संक्रमण के कारण हो गई। रियाद स्टील में कार्य के दौरान उनके पारिश्रमिक 11,29,414/- रुपये की राशि शेष था, परिवारजनों के द्वारा इस संबंध में पत्राचार किया गया किन्तु कोई सकारात्मक जवाब उन्हें नहीं मिला, अंत में स्व.अली अख्तर की पत्नी द्वारा दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर को आवेदन पत्र प्रस्तुत कर उनके पति की बकाया राशि उन्हें दिलाई जाने का अनुरोध किया, दुर्ग पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा उक्त आवेदन पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए डीएसपी प्रवीर चंद्र तिवारी को सौपा, डीएसपी ने उक्त आवेदन के तारतम्य में विदेश मंत्रालय भारत सरकार को ई – मेल व दूरभाष के माध्यम से वरिष्ट अधिकारियों से संपर्क किया गया जिसके फलस्वरूप स्व . अली अख्तर की बकाया राशि के भुगतान के संबंध में भारतीय दूतावास रियाद से सूचित किया गया कि स्व. अली अख्तर की बकाया राशि जल्द ही विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्रेषित कर दी जावेगी। दुर्ग पुलिस अधीक्षक इस प्रकरण पर लगातार नजर बनाए हुए थे और डीएसपी से फीडबैक ले रहे थे। विदेश मंत्रालय से एवं भारतीय दूतावास रियाद से निरंतर संपर्क बनाए रखा जिसके फलस्वरूप भारतीय दूतावास के माध्यम से स्व. अली अख्तर की बकाया राशि रू. 11,29,414/- चेक द्वारा विदेश मंत्रालय को भेजा गया एवं दुर्ग कलेकटर के माध्यम से उनके परिवार को वितरण हेतु निर्देशित किया गया। अंततः छह माह के लगातार प्रयास से स्व. अली अख्तर के परिवार को चेक की राशि दुर्ग कलेक्टर के माध्यम से प्राप्त हुई। स्व.अली अख्तर के परिवारजन द्वारा आज दिनांक 2.6.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर प्रशांत ठाकुर पुलिस अधीक्षक दुर्ग को इस संबंध में धन्यवाद ज्ञापित किया गया।














