BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

जब कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह बने शिक्षक और बच्चों को बताया- परिमाप और क्षेत्रफल का सूत्र

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड के शासकीय स्कूल में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तभी प्राथमिक अभ्यास शाला में बच्चों को पढ़ते देख खुद को रोक नहीं पाए और कक्षा में पहुंच गए। कक्षा में पहुंचकर उन्होंने बच्चों से पूछा-किस विषय की पढ़ाई कर रहे हो? बच्चों ने उत्सुकता के साथ बताया गणित की। बच्चों के इस जवाब से प्रभावित होकर कलेक्टर डॉ सिंह ने चाक उठाया और ब्लैक बोर्ड में परिमाप व क्षेत्रफल का फार्मूला पढ़ाने लगे।

बच्चों की पढ़ाई के प्रति रूचि देखकर कलेक्टर प्रसन्न हुए और उनसे अन्य विषयों के पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसएसपी संतोष सिंह ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और कुछ प्रश्न भी पूछे, बच्चों द्वारा सही जवाब देने पर उनकी सरहाना की।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और एसएसपी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने सेजबहार स्थित शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय सेजबहार रायपुर और बीटीआई मैदान शंकर नगर स्थित शासकीय स्कूल में लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने चुनाव सामग्री के वितरण के लिए बनाई गई व्यवस्था का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने कहा कि पोस्टल बैलेट के संबंध में सारी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। जिन अधिकारियों कर्मचारियों को डाक मतपत्र दिया जाना है, उनकी अंतिम सूची बना ली जाए और समय सीमा के भीतर वितरण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि सेकंड रेंडमाइजेशन, कमिसनिंग, डाक मतपत्रों के वितरण और वोटर स्लीप के संबंध में टाइम टेबल बना कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

डॉ. सिंह ने कहा कि जहां मतगणना होनी है वहीं पर ईवीएम की कमिशनिंग भी की जानी है। इस संबंध में उपयुक्त इंतजाम किए जाएं। पुलिस विभाग सुरक्षा के साथ-साथ सेजबहार के रास्ते यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करें। यथास्थान सीसीटीव्ही भी लगाएं। जिन अधिकारियों कर्मचारियों को डाक मतपत्र दिया जाना है, उनकी अंतिम सूची बना ली जाए और समय सीमा के भीतर वितरण किया जाए। उनके लिए शुद्ध पेयजल एवं महिला पुरुष के लिए पृथक पृथक शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि यह ध्यान रखें कि ड्यूटी में आए कर्मचारियों को यथासंभव सुविधा मिले एवं कोई तकलीफ ना हो। पोस्टल बैलेट के संबंध में सारी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। एसएसपी संतोष सिंह ने कहा कि स्ट्रांग रूम में तीन स्तर की बेरिकेंडिग की जानी है यह अच्छी तरीके से की जाए ताकि निर्वाचन कार्य सुचारु सरूप से सम्पन्न हो। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा। साथ ही सामाग्री वितरण सहित अन्य निर्वाचन कार्य के समय स्ट्रांग रूम के आसपास के मार्गों में यातायात सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि बलौदाबाज़ार विधानसभा के लिए सामग्री वितरण केंद्र सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय महाविद्यालय तिल्दा और धरसींवा विधानसभा क्रमांक 47, रायपुर नगर पश्चिम विधानसभा क्रमांक 49, रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक 50 को सामग्री वितरण बी टी आई शंकर नगर से किया जायेगा। साथ ही रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्रमांक 51, आरंग विधानसभा क्रमांक 52 और अभनपुर विधानसभा क्रमांक 53 के लिए सामग्री वितरण केंद्र शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार होगा।

सामग्री वापसी केंद्र बलौदाबाज़ार विधानसभा के लिए कृषि उपज मंडी बलौदाबाज़ार और अन्य सभी विधानसभा क्रमांक 47,48,49, 50,51,52,53 के लिए शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार होगा। विधानसभा केंद्र बलौदबाजार के किए स्ट्रॉंग रूम कृषि उपज मंडी बलौदबाजार तथा अन्य विधानसभा क्रमांक 47,48,49, 50,51,52,53 के लिए शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, सेजबहार रायपुर होगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts