BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

जन शिकायतों के निराकरण के लिए 01 मार्च से ऑनलाइन मॉनिटरिंग की सुविधा प्रारंभ, अंकित आनंद होंगे समन्वयक

रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, गृह, ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा नगरीय प्रशासन विभाग के संबंधित जन समस्याओं के ऑनलाइन निराकरण के लिए राज्य शासन ने विभागीय अधिकारियों की टीम का गठन कर दिया है। ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद इस टीम के समन्वयक होंगे।

स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, गृह विभाग की विशेष सचिव नेहा चम्पावत, राजस्व विभाग की संयुक्त सचिव हिना अनिमेश नेताम और अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूडा आशीष टिकरिहा टीम के सदस्य होंगे।

यह टीम ऑनलाइन जन शिकायत के प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी की मानीटरिंग करेगी। अपर मुख्य सचिव इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को अवगत कराते हुए उच्च स्तर पर सुगम मॉनिटरिंग की व्यवस्था, सुखद लाभार्थी अनुभव की व्यवस्था, समयावधि में योजना को प्रारंभ करने के लिए कार्यवाही भी करेगी।

भविष्य में अन्य विभागों को जोड़ने की पहल और नियत समयावधि पश्चात टीम विघटित कर योजना का संचालन जन शिकायत निवारण विभाग द्वारा किए जाने की दिशा में कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, गृह, ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से संबंधित समस्याओं का घर बैठे दर्ज कराने और उसका निराकरण के लिए की गई कार्यवाही की जानकारी के लिए एक मार्च 2022 से ऑनलाइन मॉनिटरिंग की सुविधा प्रारंभ की जाएगी।

Related Posts