भिलाई (सारनाथ एक्सप्रेस)। सफलता हर किसी के जीवन का लक्ष्य होता है, जीवन चुनौतियों और अवसरों से भरा होता है लेकिन केवल उन्हीं लोगों के लिए जो वास्तव में अवसरों को प्राप्त करने और चुनौतियों का सामना करने के लिए संघर्ष करते हैं और कड़ी मेहनत और सफलता की यात्रा का एक मात्र मंत्र है। उत्साह और कड़ी मेहनत के बिना कोई भी सफलता हासिल नहीं कर सकता है। सफलता पर सफल लोगों के विचार बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। कई बार ऐसे विचार हमारे जीवन के लिए संजीवनी बूटी का भी काम करते हैं। ये कहानी उस इंसान की है जिसने दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ सहित देश के सामने एक उदाहरण रखी। जिसे सुनकर कोई भी हैरान हो सकता है। जी हां हम भिलाई के एक ऐसे युवा जनसेवक की बात कर रहे हैं जो आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। जिसने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग ही छवि देश के सामने प्रस्तुत की है। 14 सितंबर को उस जनसेवक के जन्मदिन पर आपको उनसे रुबरु करवाते हैं। उस जनसेवक का नाम है अतुल पर्वत जिसने बहुत कम समय में और कम उम्र ही सफलता की ऊंचाई पर कदम रखा है। जिस ऊंचाई पर पहुंचने के लिए हर कोई लालायित रहता है।
‘‘रुकावटें आती हैं सफलता की राहों में, ये कौन नहीं जानता
फिर भी वह मंजिल पा ही लेता है, जो हार नहीं मानता”

अतुल पर्वत का जन्म 14 सितंबर को भिलाई में हुआ। इनके पिता बीएसपी कर्मी थे तथा माता गृहिणी है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 5वीं तक बीएसपी स्कूल सेक्टर-4 में हुई। 5वीं से 8वीं तक की शिक्षा सेक्टर-6 बीएसपी स्कूल में हुई। 9वीं तथा 10वीं की पढ़ाई इन्होंने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नई दिल्ली से की। बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-6 से इन्होंने 11वीं एवं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-7 से इन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल किया। इनके परिवार में राजनीति से दूर-दूर तक किसी का लेना नहीं था। इनके पिता इन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन इनका मन जनसेवा के प्रति आकर्षित था। यह छात्र राजनीति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 2009 से जुड़े और दुर्ग के पूर्व विधायक स्व. हेमचंद यादव के यहां जाया करते थे। हेमचंद यादव द्वारा सुबह से लेकर देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनना उनका निराकरण करना देखकर यह बहुत ही प्रभावित हुए और स्व. हेमचंद यादव को अपना आदर्श मानते हुए राजनीति से जुड़े।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुडऩे के बाद इन्होंने छात्र हित में कई लड़ाईयां लड़ी। इनके नेतृत्व एवं कार्यकुशलता को देखते हुए इन्हें वर्ष 2012 में भारतीय जनता युवा मोर्चा का दुर्ग जिला का सदस्य बनाया गया। अतुल पर्वत स्वामी विवेकानंद और भगत सिंह के विचारों से भी बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के बारे में अक्सर एक बात कहा करते थे कि देश की उन्नति युवा पीढ़ी के कंधों पर ही है और हमें युवा पीढ़ी को दिशावान बनाना है ना कि दिशाहीन। अतुल पर्वत साईकिलिंग, बैडमिंटन, जनसेवा और बुक पढऩे में विशेष रुचि रखते हैं।

इन्होंने आज के युवाओं से अपील की है कि स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर उनके विचारों पर फोकस करना चाहिए और प्रेरणा लेना चाहिए। एक समय में एक ही काम करें ताकि आप सफल हो सकें जो आज का युवा है वो हमारे देश के युवा है। युवा उत्साह, उर्जा, गतिशीलता का झरना है। युवा हमारे देश की विरासत को आगे बढ़ाने वाले हैं विकास और उपलिब्धयों को हासिल करने वाले युवा हैं। आज के युवा अपने चरित्र का निर्माण सकारात्मक रुप में करें। युवा वो हैं जो बुराईयों से लड़ते हैं दुर्गणों से दूर रहते हैं और होश और जोश दोनों में रहते हैं। इनके लिए यही कहना है कि उठो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो सके। कभी ना मत कहो, कभी मत कहो मैं नहीं कर सकता। सभी शक्तियां आपके भीतर हैं खड़े होकर अपने भाग्य का निर्माण करें।

जनसेवक अतुल पर्वत द्वारा कोविड काल में किए गए सराहनीय कार्य
वैश्विक महामारी कोविड-19 के समय अतुल पर्वत ने अब तक एक हजार ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन, ढाई लाख मास्क, 11 हजार परिवार को राशन, 1100 परिवार को चरण पादुका, 1000 लोगों को गमछा, जब लोग कोरोना काल में हास्पीटल में बेड के लिए भटक रहे थे तब इन्होंने सैकड़ों परिवारों की मदद करते हुए बेड की व्यवस्था करवाई।

कम समय में बनाई राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
अतुल पर्वत ने बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बहुत कम समय में इन्होंने देश के कई विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, केबिनेट मंत्री तथा केन्द्रीय मंत्री से बहुत ही अच्छे एवं पारिवारिक संबंध स्थापित किए। भारतीय जनता पार्टी से जुडऩे के बाद पार्टी ने इन पर विश्वास जताते हुए कई चुनाव में कई राज्यों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी। इन्होंने लोकसभा चुनाव में हैदराबाद, हिमाचल प्रदेश, नागपुर आदि जगहों पर पार्टी के दिशा-निर्देश पर चुनाव प्रचार किया। इनके द्वारा असम, गोवा, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी कई विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार कर वहां पार्टी को फायदा पहुंचाया।

अतुल पर्वत के कार्यों की बॉलीवुड में भी है खासी चर्चा
कोविड काल में अतुल पर्वत द्वारा किए गए लगातार जनसेवा के लिए कई राजनेता सहित बॉलीवुड के अभिनेता ने भी इनके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने इनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं वीडियो जारी कर इनके कार्यों की सराहना की। इतना ही नहीं बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विवेक ओबेराय ने भी अतुल पर्वत को छोटा भाई कहते हुए इनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की बहुत ही प्रशंसा की गई जिसका वीडियो भी जारी किया था।

पर्वत फाउंडेशन भिलाई कैन डू द्वारा किए गए सराहनीय कार्य
जनसेवक अतुल पर्वत ने वर्ष 2017 में पर्वत फाउंडेशन भिलाई कैन डू की स्थापना की। जिसका उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर भिलाई को एक अलग पहचान देना था। इसलिए इसका नाम भी भिलाई कैन डू रखा। पर्वत फाउंडेशन ने विभिन्न क्षेत्रों में 50 से अधिक बड़े आयोजन किए। जिसमें यातायात सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने बाईक रैली निकालकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने जैसे अहम जानकारी दी। साथ ही लोगों को हेटमेट प्रदान किए। हेल्थ अर्वेनेस एवं सोशल ट्रांसफर्मेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। म्यूजिक ईविनिंग विथ सीनियर सिटीजन का आयोजन किया।

पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए नेहरु नगर मॉडल टाउन में 500 वृक्षारोपण किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत दशहरा मैदान वैशालीनगर में 500 लोगों के साथ एकसाथ स्वच्छता अभियान किया। युवाओं को आगे बढ़ाने, देश के प्रति समर्पित होने के लिए युवा कार्यक्रम का आयोजन किया। भिलाईवासियों के साथ कैंडल मार्च कर सुकमा ब्लास्ट में हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दिए। महिला दिवस के अवसर पर हैसटेग भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के बैनर तले सशक्त नारी सम्मान का आयोजन कर 1000 महिलाओं का सम्मानित किया। खेल जगत में विशेष योगदान के लिए 1000 खिलाडिय़ों का सम्मान किया। हनुमान जयंती पर धार्मिक आयोजन कर भंडारा कराया।

नारी एक धुरी व स्वच्छता विषय पर पोस्टर स्पर्धा का आयोजन कर अतुल्य अवार्ड फंग्शन का आयोजन करवाया जिसमें महिलाओं का सम्मान किया गया। होली में डिस्ट्रीब्यूशन और पिचकारी और गुलाल के तहत 1100 बच्चों को गुलाल और पिचकारी भेंट कर होली मिलन किया गया। केपीएस स्कूल सुंदर नगर में 500 युवाओं और छात्रों के साथ मिलकर योग दिवस का कार्यक्रम किया गया। वैशालीनगर, खम्हरिया वार्ड 01 शीतला माता मंदिर में फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कार्यक्रम किया गया। जिसमें 700 से अधिक लोगों ने इसका लाभ लिया। डिस्ट्रीक लेबल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन कराया एवं 500 बच्चों का सम्मान किया गया। 1100 परिवारों को फ्री डेंगू की दवा उपलब्ध कराई गई। युवा स्वाभिमान समावेश सहित कई सामाजिक कार्यक्रम पर्वत फाउंडेशन भिलाई कैन डू द्वारा कराए गए और लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं।














