BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

जनपद सीईओ, पीओ और पांच तकनीकी सहायकों को शो-काॅज नोटिस, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने विभागीय कार्य में प्रगति नहीं मिलने पर जताया असंतोष

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर डाॅ. सिंह ने विभागीय कार्याें में प्रगति नहीं मिलने पर असंतोष जताया। कलेक्टर द्वारा धरसींवा जनपद सीईओ, धरसींवा पीओ (मनरेगा) संविदा और जिले में कार्यरत पांच तकनीकी सहायकों को शो-काॅज नोटिस जारी किया गया है।

तालाब में डूबने से हुई मौत, कलेक्टर ने स्वीकृत की सहायता राशि: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तालाब में डूबने से हुई मौत के प्रकरण में राजस्व विभाग द्वारा पीडित परिवार को आरसीबी 6-4 के तहत 4 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इस सहायता को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

जिले के खरोरा तहसील के ग्राम अडसेना निवासी 41 वर्षीय स्व.शत्रुहन निषाद 16 अप्रैल 24 को सुबह 6 बजे गांव के तालाब में नहाने गए थे। जहां उनका पैर फिसलने की वजह से तालाब में गिर गए। जहां गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

जिसके बाद उनके परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उक्त घटना की जानकारी खरोरा थाने को दी। मृतक की पत्नी ने संतोषी निषाद ने मुआवजे के लिए आवेदन किया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पीड़ित परिवार को सहायता देने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी। जिसके बाद मृतक की पत्नी को 23 सिंतबर 2024 को आरसीबी 6-4 के तहत 4 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान कर दी गई।

कलेक्टर ने तुरंत निःशुल्क दवाई और जांच की व्यवस्था: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की पहल पर मरीज लोधीपारा निवासी उर्मिला पाण्डेय को दवाई व जांच की निःशुल्क व्यवस्था कराई गई। मरीज श्रीमती पाण्डेय आज कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंची थी, जहां उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर ईलाज के लिए राशि के लिए आग्रह किया।

इसके बाद कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को सहायता करने निर्देश दिए। इस तारतम्य में सीएचएमओ डॉ. मिथिलेश चौधरी ने मरीज की निःशुल्क दवाई और जांच की व्यवस्था कराई।

Related Posts