BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) भिलाई शहर जिला के द्वारा पार्टी की स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया विभिन्न कार्यक्रम

भिलाई। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) भिलाई शहर जिला के द्वारा पार्टी की स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भिलाई शहर जिलाध्यक्ष जहीर खान के निर्देश पर अजीत जोगी युवा मोर्चा के युवा नेता अनिरुद्ध वर्मा, छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव द्वय आशिक हुसैन, राहुल तिवारी जिला प्रवक्ता जोगेंद्र चौधरी, सोनू नवरंगे, चैतराम बंजारे, रामप्यारी भारती, सालेहा मिर्जा, मंजू लता चौहान, शमशाद बेगम, शीतला डेहरिया, मोहम्मद इरफान, भोला निषाद, पुरुषोत्तम लाल और विनोद कोलते के नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर सुबह 7:00 बजे जोगी न्याय संदेश यात्रा छावनी से निकाली जो छावनी मंगल बाजार, शंकर नगर, बापू नगर, लक्ष्मी नगर, बालाजी नगर होते हुए दुर्गा मंदिर वार्ड में पहुंची, जिस का समापन सुबह 11:00 बजे दुर्गा मंदिर वार्ड में किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लोगों को यह संदेश दिया कि अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ प्रथम के सिद्धांत पर यह पार्टी बनाई और उन्होंने छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी बेरोजगारों को रोजगार अमीर धरती पर गरीब लोग होने की संज्ञा और साथ ही अनेक क्षेत्रों में कार्य करने के लिए युवाओं और महिलाओं का आह्वान किया था आज इन्हीं सब संदेशों को लेकर यह न्याय संदेश यात्रा निकाली गई। उसके बाद अजीत जोगी छात्र संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जिला अस्पताल जाकर ब्लड डोनेट किया गया। वही दसरे कार्यक्रम वैशाली नगर विधानसभा के युवा नेता कमल गिरी के नेतृत्व में प्रेम साहू, रेहान अंसारी, लीलेंद्र डड़सेना, प्रताप टाइसन, जितेंद्र कुमार, सन्नू पवार, द्वारिका साहू और रियाज मलिक के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए वैशाली नगर के अलग-अलग वार्डो में 100 पौधे नीम, आम, करंज और पीपल के लगाए गए। साथ ही पार्टी के जिला कार्यालय में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पांचवे स्थापना दिवस पर संगोष्ठी और परिचर्चा का आयोजन किया जिसके विषय छत्तीसगढ़ प्रथम और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की परिभाषा को चरितार्थ करते हुए छत्तीसगढ़ को एक नए आयाम पर ले जाने के लिए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में जोर देने की बात कही गई इस पर चर्चा में संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता के महत्व को दर्शाते हुए वक्ताओं ने अपनी बात रखी साथ ही स्व.अजीत जोगी जी की नजर में छत्तीसगढ़ को देखने की परिकल्पना की गई पार्टी प्रमुख रहते हुए उन्होंने अपने जीवन काल की अंतिम किताब सपनों का सौदागर भी लिखी उसका भी विमोचन परिचर्चा के दौरान किया गया।

सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अजीत जोगी के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया और छत्तीसगढ़ महतारी के राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” से इस परिचर्चा की शुरुआत करते हुए भिलाई शहर जिलाध्यक्ष जहीर खान ने सभी वक्ताओं से आग्रह किया की परिचर्चा में लाए गए तीन विषयों पर ही सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने विचार रखें फिर बारी-बारी से पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी बातें रखीं खासकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में जल्द ही ब्लॉक और जिले की कार्यकारिणी को घोषित करने की भी मांग उठाई गई। कांग्रेस की सरकार जिस तरह से शराबबंदी के विषय में झूठा वादा किया और इस विषय से अपना मुंह फेर कर शराब के धंधे में अपने कार्यकर्ताओं को लगा दिया यह एक उत्कृष्ट छत्तीसगढ़ के निर्माण नहीं बल्कि युवाओं को शराब के नशे में धकेलने का कृत्य है जिसके लिए इस सरकार की सभी ने भर्त्सना की साथ ही 20 लाख बेरोजगारों को कांग्रेस के द्वारा सरकार आने पर रोजगार देने की बात कही गई थी और नहीं दिए जाने पर बेरोजगारी भत्ता ढाई हजार देने की बात थी इस पर भी कांग्रेस की सरकार ने अपना मुंह फेर लिया और युवाओं के साथ धोखा किया वक्ताओं ने कहा इन सभी विषय को लेकर हम आम जनमानस के बीच जाएंगे और गंगाजल लेकर हाथ में इन वादों को करने वाली कांग्रेस सरकार से पूछेंगे कि अब तक ढाई सालों में उन्होंने क्या किया कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के भोले भाले ढाई करोड़ लोगों को ठगा है साथ ही सरकार आने के बाद जिस तरह से खदानों के लिए अनापत्ति जारी की गई वह भी चिंता का विषय है जिस खदानों के आवटन में खुद कांग्रेस ने विरोध किया था उन्ही खदानों को कांग्रेस की सरकार आने के बाद अदानी ग्रुप को दिया जाना यह भी चिंता का विषय है।

यह दोगली नीति कांग्रेस के द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ मासूम लोगों के साथ किया जा रहा है साथ ही कांग्रेस पार्टी अजीत जोगी जी को बदनाम करने के लिए झीरम हमले और अंतागढ़ टेप कांड से भी तत्कालीन समय में उनके नाम को जोड़ती रही है और षड्यंत्र करती रही है जबकि सरकार आए आज ढाई साल बीत चुके हैं इस विषय पर कोई भी एसआईटी बनाकर आज तक जांच आगे नहीं बढ़ाई गई क्योंकि यह खुद कांग्रेस के अंदरूनी कलह का नतीजा था जहीर खान ने कहा कि अंतागढ़ में षड्यंत्र पहले ही दिन से कांग्रेस में बैठे प्रमुख लोगों के द्वारा रचा गया था इसीलिए वहां कोई भी कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर डमी कैंडिडेट नहीं खड़ा किया गया था जानबूझकर ताकि यह सारे आरोप स्वर्गीय अजीत जोगी जी पर लगाए जा सकें उसी तरह झीरम हमलों में भी सच्चाई सबके सामने एनआईए के द्वारा लाई गई उसके बावजूद कांग्रेस हमेशा एनआईए की जांच पर विरोधाभास बयान देती रही फिर सरकार आने के बाद क्यों नहीं SIT के माध्यम से फिर से एक बार इस प्रकरण की जांच कराई गई निरंतर कांग्रेस के मुखिया के द्वारा सरकार आने के बाद एक भय और प्रशासनिक गुंडागर्दी का माहौल बनाया गया और यह आज तक जारी है छत्तीसगढ़ के भोले भाले लोग यह सब लगातार देख रहे हैं यह सामंती सोच है जिसे जल्द ही छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ लोगों के द्वारा बदला जाएगा। स्थापना दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्खा सिंह ग्रेवाल, दुर्ग संभाग के अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय, मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर अजगले, प्रदेश महासचिव के. उमा शंकर राव, महिला विभाग की संभाग अध्यक्ष अनुपमा गोस्वामी, अजीत जोगी छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष संजय गुरु पंच, अजीत जोगी युवा मोर्चा के जिलाधक्ष धर्मेंद्र बंजारे, छात्र संघ के भिलाई शहर अध्यक्ष शुभम सिंह, छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव आशिक हुसैन, राहुल तिवारी, प्रदेश सचिव उमेश निर्मलकर, संतोष भारती, भूपेश रात्रे, सुशील कुमार, अनिल सिंह, मिर्जा मुकीम बेग, मनीष मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री युवराज वैष्णव, कमल गिरी, प्रेम साहू, रेहान अंसारी, जोगिंदर चौधरी, विनोद कोलते, सन्नू पवार, सोनू नवरंगे, चेतराम बंजारे, इरफान अली, रियाज मलिक, महिमा तांडी, हिना मांडले, वंदना रात्रे, सौरभ छाबड़ा, श्याम सोनी, शोएब आलम, दिलीप लहरे, सुदामा नेताम, कृष्णा रात्रे, चंद्रशेखर राव, रविंदर कुमार, डी.रानी, द्वारिका साहू, भोला निषाद, वीर सिंह साहू, राजेश्वर साहू, परमानंद देशमुख, बलविंदर सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, गायत्री देवांगन, विकास साहू, ओम प्रकाश, विकास चौधरी और गोविंद सिंह जाटव आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सभी कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Posts