BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

जडेजा- अश्विन के फिरकी में फेस कंगारू: दूसरा टेस्ट भारत तीसरे दिन ही जीता, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त

यह भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी प्रारूपों में 100वीं जीत थी…

नईदिल्ली (ए)। भारत ने रविवार को दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. ऑस्ट्रेलिया को अपनी दूसरी पारी में 113 रनों पर सिमट गई, जिसके बाद 1 रन की बढ़त को जोड़कर भारत को मैच जीतने के लिए 115 रन का टारगेट मिला. जिसे भारत ने मैच के तीसरे दिन 26.4 ओवरों में पूरा कर किया।

तीसरे दिन ही हुआ ऑस्ट्रेलिया पस्त

खेल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया मैच खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की. दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 1 विकेट गवांकर 65 रन बनाए थे. लेकिन तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से लड़खड़ा गई. तीसरे दिन की शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया ने नियमित अंतराल से विकेट गंवाए और पूरी टीम 113 रन पर सिमट गई, जिसे भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया।

स्पिनर्स का दबदबा

सीरीज शुरू होने से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि ऑस्ट्रेलिया की टर्निंग ट्रैक पर भारतीय टीम इम्तिहान लेगी. हुआ भी यही. दूसरे टेस्ट में भी स्पिनरों का दबदबा बना रहा. दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा ने 12.1 ओवर में 7 विकेट चटका लिए. इसके लिए जडेजा ने मात्र 42 रन खर्चे. रवींद्र जडेजा ने तकनीकी रूप से कमजोर और मानसिक रूप से पस्त ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी इकाई को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया. वहीं, उनके स्पिन सहयोगी रविचंद्रन अश्विन ने तीन ऑस्ट्रेलियाई विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रैविस हेड ने 46 गेंदों में 43 रन बनाए।

01 मार्च को खेला जाएगा तीसरा टेस्ट

यह भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी प्रारूपों में 100वीं जीत थी. तीसरा टेस्ट 01 से 05 मार्च को इंदौर में खेला जाएगा. इस शानदार जीत के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मेजबानों के पास 2-0 की अजेय लीड भी हो गई. पहला मैच जो नागपुर में खेला गया था वहां भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को परास्त किया था. सीरीज का चौथा मैच 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा।

Related Posts