BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छावनी सीएसपी प्रभात कुमार ने थाना प्रभारियों की ली क्राईम मीटिंग; एसआई सतीश साहू और उदय शंकर झा को किया पुरस्कृत

भिलाई। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में छावनी सीएसपी आईपीएस प्रभात कुमार ने अनुभाग के अभी थाना प्रभारियों की क्राईम मीटिंग ली। जिसमे पिछले सप्ताह और महीने में थानों का प्रदर्शन :- अपराध, मर्ग, गुमइंसान व शिकायत के निराकरण हेतु कार्ययोजना तैयार कर थानों के कार्यों में गुणवत्ता लाने बावत् प्रति सप्ताह अनुविभाग के सभी थाना प्रभारी एवं रीडर की मीटिंग ली जा रही है। मीटिंग में दिए गए निर्देश एवं कार्ययोजना अनुरूप थाना एवं विवेचकों के कार्य दिखने लगा है। सभी थाना प्रभारी अच्छा कार्य कर रहे हैं जिसका परिणाम सामने आ रहा है। थाना प्रभारी, छावनी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय द्वारा अपने अधीनस्थों से अच्छा कार्य कराने के कारण उनके थाने में अपराध, शिकायत निराकरण, वारण्ट तामिली अच्छा है। थानों में बेहतर कार्य होने से एक सप्ताह में 123 प्रकरण में चालान पेश हुआ है और 79 प्रकरण में चालान तैयार किया गया है। 16 प्रकरण में खात्मा / खारिजी चाक किया है। 40 गिरफ्तारी / स्थाई वारंट तामील किया गया। 96 शिकायतों का निकाल किया गया है। 04 गुमशुदा को दस्तयाब किया गया। थानों में अच्छा कार्य करने वाले विवेचकों को उनका मनोबल बढ़ाने हेतु पुरस्कृत कराया जा रहा है और कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी देकर सचेत किया गया है।

थानों के TI को निर्देश :- प्रतिदिन जूम एप के माध्यम से थाना प्रभारियों से ऑनलाईन मीटिंग की जाकर प्रतिदिन की जानकारी के संबंध में चर्चा कर निर्देशित किया जा रहा है। साप्ताहिक क्राईम मीटिंग में सभी थाना प्रभारी को वर्षांत तक अपराध व शिकायत के निराकरण हेतु एजेण्डा बताकर निर्देशित किया गया। अनुविभाग में अब तक कुल 708 अपराध विवेचना में लंबित और 313 प्रकरण में चालान तैयार है। वर्ष के अंत तक सभी थाना प्रभारी अपराध को डबल डिजिट में या उससे कम संख्या में लाया जावे। जिस विवेचक के पास 15 से अधिक अपराध लंबित है। वह प्रतिदिन अपराध संख्या कम करने की जानकारी व्हाट्स एप के माध्यम से देगा।

जब तक उसके पास लंबित अपराध की संख्या 15 या उससे कम न हो जाए। मारपीट जैसे सामान्य अपराध के कुल 362 अपराध लंबित है जिसे 15 दिसम्बर तक 250 तक लाने एवं 200 अपराध में चालान तैयार है जिसे 150 तक लाने बताया गया। 20-20 मर्ग चिन्हांकित कर इस सप्ताह निकाल करने, खात्मा / खारिजी योग्य प्रकरण में खात्मा / खारिजी करने, वाहन चोरी करने वाले चोरों की पतासाजी करने, 05 से 10 ऐसे बदमाश जो लोगों को परेशान करते हैं।

उन्हें चिन्हित करने, सभी थाना प्रभारी 15 दिसम्बर 2022 तक चालान तैयार की संख्या 30 से कम रखने, सभी विवेचकों के पास 15 से कम लंबित अपराध होने, सी. सी. टी. एन. एस. से पेण्डिंग की सूची प्राप्त कर डाटा एन्ट्री का कार्य पूर्ण कराने एवं जिला विशेष शाखा से लंबित पासपोर्ट सत्यापन रिपोर्ट की सूची प्राप्त कर सत्यापन रिपोर्ट भेजने निर्देशित किया गया।

विवेचकों को निर्देश :- थाना प्रभारियों को बताया गया कि वह अपने विवेचकों को निर्देशित करें कि, वर्षान्त तक 15 से कम अपराध लंबित रखें। जो विवेचक अच्छा कार्य करेगा । उसे पुरुष्कृत कराया जावेगा और जो अच्छा कार्य नहीं करेगा या रूचि नहीं लेगा या कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतेगा। उसे दण्डित कराया जावेगा।

वारंट तामीली अभियान :- थाना प्रभारियों द्वारा गिरफ्तारी व स्थाई वारंट तामिली हेतु अभियान चलाकर कुल 40 वारंट तामील किया गया।

समन्वय :- पिछले सप्ताह में थाना प्रभारी, जी. आर. पी. व आर. पी. एफ. प्रभारी की मीटिंग ली गई थी। जिसमें
इन्हें आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया था। थाना प्रभारी, जी. आर. पी. व आर.पी.
एफ. प्रभारी के मध्य आपसी समन्वय बनाने का कार्य दिखने लगा है।

प्रशंसा :- थाना खुर्सीपार के उप निरी. सतीष साहू द्वारा एक सप्ताह में 10 प्रकरण न्यायालय में पेश और 07 प्रकरण में चालान तैयार किया गया है। इसी प्रकार थाना छावनी के सहा. उप निरी. उदय शंकर झा द्वारा 14 प्रकरण न्यायालय में पेश और 08 प्रकरण में चालान तैयार कर अच्छा कार्य करने पर पुलिस
अधीक्षक महोदय द्वारा नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।

चेतावनी :- थाने का कार्य नहीं करने वाले या रूचि नहीं लेने वाले या कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले विवेचकों को चेतावनी देकर सचेत किया गया।

Related Posts