भिलाई। अक्सर शांत और सौम्य स्वभाव के दिखने और व्यवहार वाले छावनी सीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल सोमवार को रौद्र रुप में दिखे…मौका था छावनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थाना के गुंडा और निगरानी बदमाशो की क्लास लेने की….
2011 बैच के डीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल को छत्तीसगढ़ पुलिस के बहुत ही सुलझे हुए अधिकारियो में एक माने जाते है। अक्सर आप उनके चेहरे पर मुस्कान लिए देखें होंगे लेकिन सोमवार को क्षेत्र गुंडा बदमाशो ने उनका रौद्र रूप देखा।
त्योहारी सीजन के मद्देनजर सोमवार को छावनी सीएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल ने गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की जमकर क्लास लगाते हुए सभी निगरानीशुदा बदमाशों को थानों में बुला करके समझाइश दी जा रही।अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के मद्देनजर दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर विशेष कर चाकूबाजी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए छावनी सीएसपी कौशलेन्द्र पटेल द्वारा चाकूबाजी करने वाले आरोपियों की सूची तैयार की गई है।
थाना छावनी, जामुल, खुर्सीपार, पुरानी भिलाई और कुम्हारी थाना के गुंडे-बदमाशों को बारी-बारी से थाना बुलाकर छावनी सीएसपी ने समझा। इसके साथ ही उन्हें बताया जा रहा है कि अपराध में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्यवाही भी की जाएगी।
चाकूबाजों, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना हाजिर कर उनकी परेड लेने के साथ ही बदमाशों को समझा रही है कि अपराधों से दूर रहकर शांतिपूर्वक अपने परिवार के साथ अपना जीवन यापन करें। पुलिस द्वारा जब भी उन्हें थाना उपस्थित होने कहा जाता है, तो वे तत्काल थाना उपस्थित हों तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।























