BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छावनी थाना प्रभारी ने सुंदर नगर में जन सामान्य की ली मीटिंग, नशे से दूर रहने व सायबर ठगी से बचने किया जागरूक

भिलाई। उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग के दिशा निर्देश पर दुर्ग जिला में नशा मुक्ति को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा नगर पुलिस अधीक्षक आशीष बँछोर के मार्गदर्शन में छावनी थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के सुंदर नगर में जन सामान्य की मीटिंग ली गई।

जिसमें मोहल्ले के महिला पुरूष युवा शामिल हुए जिन्हें नशा व लडाई झगडे से दूर रहने ऑनलाइन /सायबर ठगी से बचने की हिदायत दी गई नशा बेचने वालो की तत्काल खबर देने हेतु कहा गया जिसे लोगो ने सहमति देते अपने मोहल्ले के युवाओं को गलत दिशा में न जाने व युवाओं को ये बात समझाने की बात कही गई।

छावनी पुलिस द्वारा लोगो को समस्याओं को भी सुना गया दुर्ग पुलिस का यह जन संपर्क जारी रहेगा। इस बैठक में थाना छावनी के निरीक्षक सोनल ग्वाला, उप निरीक्षक अजय सिंह व स्टाफ एवं सुंदर नगर के लोग उपस्थित रहे।

Related Posts