रायपुर। गुरुवार को राज्य सरकार ने दो युवा आईएएस अफसरों प्रभार में फेरबदल किया है। जारी आदेश अनुसार आईएएस डॉ. कन्नौजे को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला जनपद, बालोद की जिम्मेदारी दी है वही लक्ष्मण तिवारी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा के पद पर पदस्थ करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुकमा जिला सुकमा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
राज्य सरकार ने आज छह युवा आईपीएस अफसरों को भी नई पोस्टिंग जारी कर दिया है। जिसमे निखिल रखेचा को एएसपी सुकमा, रॉबिंसन गुरिया को एएसपी नारायणपुर, राजनाला स्मृतिक को एएसपी दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी दी है।
वही आईपीएस संदीप कुमार पटेल को एसडीओपी/ एएसपी भानुप्रतापपुर, विकास कुमार को एएसपी कबीरधाम तथा मयंक गुर्जर को एएसपी मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के पद पर पदस्थ किया गया है। देखे आदेश…


















