BREAKING

Uncategorised

छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा अवधि में की तीन माह की वृद्धि..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत सभी संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवा अवधि वार्षिक कार्य मूल्यांकन की प्रत्याशा में 30 जून 2020 तक बढ़ाई दी है तथा आगामी माह हेतु वार्षिक कार्य मूल्यांकन के आधार पर बढ़ाया जाएगा।  

मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा इस आशय के आदेश आज जारी कर कर दिया गया है। आदेश के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में स्वीकृत वार्षिक कार्य योजना अनुसार सभी स्वीकृत कार्यक्रम-गतिविधियों का संचालन स्वीकृति दर अनुसार यथावत क्रियान्वित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Posts