BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ सरकार ने भीषण गर्मी को लेकर ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की, जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे छोटे बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी है।

इसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर तत्काल स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा करने की मांग की है।

इस भीषण गर्मी से बच्चों का शरीर बड़ों की तुलना में जल्दी डिहाइड्रेट होता है और गर्मी की मार सहने में सक्षम नहीं होता। ऐसे में कक्षाएं जारी रखने से बच्चों को हीट स्ट्रोक, चक्कर आना और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अभिभावकों के बीच भी इस बात को लेकर चिंता बढ़ रही है कि इस तापमान में बच्चों को स्कूल भेजना कितना सुरक्षित है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने आदेश जारी कर 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।

Oplus_16908288

Related Posts