BREAKING

Uncategorised

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् की परीक्षाएं 15 अप्रैल से होगी प्रारम्भ

रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् की शिक्षा सत्र 2021 की मुख्य परीक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष कक्षा 9वीं और पूर्व मध्यमा द्वितीय 10वीं कक्षा की परीक्षा 15 अप्रैल से प्रारंभ होकर 28 अप्रैल को समाप्त होगी। उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष कक्षा 11वीं और उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा 30 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 मई को समाप्त होगी। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम के सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य परीक्षाएं ऑफलाईन मोड में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए कोरोना महामारी संक्रमण के बचाव के सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। इस वर्ष प्रायोगिक परीक्षाएं 20 फरवरी से प्रारंभ की जाएगी। इन परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए एक विषय की प्रायोगिक परीक्षा एक दिन में 2-3 शिफ्ट आयोजित की जाएगी। छात्र संख्या अधिक होने की स्थिति में इस विषय की परीक्षा एक अथवा दो दिन में ली जा सकेगी, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रायोगिक परीक्षा में वाह्य परीक्षक की अनिवार्यता को समाप्त किया गया है। यथासंभव 10 मार्च तक प्रायोगिक परीक्षाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। संस्कृत विद्यामंडल द्वारा इस संबंध में सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। मुख्य परीक्षा की समय-सारिणी संस्कृत विद्यामंडलम् की वेबसाईट ूूूण्बहेअउण्बहेजंजमण्हवअण्पद पर उपलब्ध है।

Related Posts