BREAKING

Uncategorised

छत्तीसगढ़ शासन के गृह-सी विभाग द्वारा विभागीय परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी से 01 फरवरी तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह-सी विभाग द्वारा विभागीय परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी से 01 फरवरी 2021 तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्र रायपुर के शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय बैरनबाजार को बनाया गया है। इसमें रायपुर सभांग के सभी जिलों के संभावित परीक्षार्थी शामिल होंगे।
शासन के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा के दौरान मोबाईल फोन, पेजर, स्मार्ट वॉच तथा किसी भी प्रकार के संचार साधन को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। यदि किसी परीक्षार्थी के द्वारा परीक्षा केंद्र में कोई भी संचार साधन लाया जाता है तो, उसे परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पूर्व अपनी जिम्मेदारी पर परीक्षा कक्ष के बाहर रखना होगा। वर्तमान में कोविड-19 से सुरक्षा के मद्देनजर सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कंेद्र में अपने साथ मास्क, हैण्ड सेनेटाईजर तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है। 

Related Posts