भिलाई। सोमवार दिनांक 01.11.2021 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर
“आकांक्षा भवन” भिलाई नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, सेक्टर-6 भिलाई नगर के प्रथम तल, सभागार में ऋण मेला का आयोजन कर रही है।
इसकी जानकारी देते हुए प्राधिकृत अधिकारी शिल्पा अग्रवाल ने बताया कि बैंक के सदस्यों को सूचित करते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि हमारे बैंक द्वारा ग्राहकों के लिए ऋण मेले का आयोजन किया जा रहा है। बैंक द्वारा निम्नांकित प्रकार के ऋण न्यूनतम ब्याज दरों एवं न्यूनतम मासिक किश्तों (EMI ) पर अधिकतम अवधि के दिए जाते हैं।
ऋणों पर ब्याज दरे:-
1) बंधक ऋण- 12% ब्याज दर पर
2) आवास निर्माण ऋण- 7.25% पर अवधि 5 वर्ष तक, 7.50% पर 5 वर्ष से अधिक
3) वाहन ऋण- ब्याज दर 7.50% पर 02 वर्ष तक, 8.50% पर 02 वर्ष से अधिक
4) नगद साख सीमा ऋण- 11.50% पर एक वर्ष
5) नगद साख किस्त ऋण- 11.50%
न्यूनतम समयावधि में सदस्यों को ऋण वितरण किया जाता है। दस्तावेज कार्यवाही बैंक कर्मचारियों
द्वारा पूरा किया जावेगा। नये सदस्य बनने हेतु बैंक में संपर्क किया जा सकता है। ग्राहकों से अनुरोध है कि बैंक सदस्यता जोड़ो अभियान से जुड़कर ऋण सुविधाओं का लाभ प्राप्त करें एवं हमें सहयोग देवें।
















