BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने की सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की, जानिए कैसी है तैयारी और भी डिटेल?

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेश के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। राज्य में निर्वाचन संपन्न कराये जाने के लिए 11 रिटर्निंग अधिकारी और 90 सहायक रिटर्निंग अधिकारी अधिसूचित किये गये हैं…

 

रायपुर। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेश के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। राज्य में निर्वाचन संपन्न कराये जाने के लिए 11 रिटर्निंग अधिकारी और 90 सहायक रिटर्निंग अधिकारी अधिसूचित किये गये हैं। उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया है। इस आशय की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर दी।

राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने पत्रकारवार्ता में कहा कि राज्य में कुल 11 लोकसभा सीटों में 6 लोकसभा सीट अनारक्षित हैं। 4 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं और एक सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के मुताबिक, प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन तीन चरणों में कराये जाएंगे।

पहले चरण में कुल 1 लोकसभा क्षेत्र (लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 10-बस्तर) के 1961 मतदान केन्द्रों में मतदान संपन्न होगा। दूसरे चरण में कुल 3 लोकसभा क्षेत्रों (क्रमांक 6-राजनांदगांव, 9-महासमुंद, और 11-कांकेर) के 6 हजार 567 मतदान केन्द्रों में मतदान संपन्न होंगे। वहीं तीसरे चरण में कुल 7 लोकसभा क्षेत्रों (क्रमांक 1-सरगुजा, 2-रायगढ़, 3-जांजगीर-चाम्पा, 4-कोरबा, 5-बिलासपुर, 7-दुर्ग और 8-रायपुर) के 15 हजार 701 मतदान केन्द्रों में मतदान कराए जाएंगे।

4 जून को मतगणना होगी। आयोग के निर्देशानुसार, मतदाता को मतदान के लिए एपिक कार्ड या 11 वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर वोटिंग कर सकते हैं।

 

निर्वाचन कार्य    निर्धारित तिथि (प्रथम चरण)  निर्धारित तिथि (द्वितीय चरण) निर्धारित तिथि (तृतीय चरण
अधिसूचना का प्रकाशन  20 मार्च 2024 (बुधवार)   28 मार्च 2024 (गुरुवार) 12 अप्रैल 2024 (शुक्रवार)
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि   27 मार्च 2024 (बुधवार) 4 अप्रैल 2024 (गुरुवार) 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार)
नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च 2024 (गुरुवार) 5 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) 20 अप्रैल 2024 (शनिवार)
नाम वापसी की तिथि 30 मार्च 2024 (शनिवार)   8 अप्रैल 2024 (सोमवार) 22 अप्रैल 2024 (सोमवार)
मतदान की तिथि 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) 26 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) 7 मई 2024 (मंगलवार)
मतगणना की तिथि 4 जून 2024 (मंगलवार) 4 जून 2024 (मंगलवार) 4 जून 2024 (मंगलवार)
तिथि जिसके पूर्व निर्वाचन संपन्न होगा 6 जून 2024 (गुरुवार) 6 जून 2024 (गुरुवार) 6 जून 2024 (गुरुवार)

 

Related Posts