राजनांदगांव। दिनांक 02.08.2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के 29वें जिले के रूप में किया। नया जिला बनने से लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ेगी. जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी जिला राजनांदगांव से अलग होकर एक नये प्रशासनिक इकाई के रूप में पहचान बनाने जा रहा है। नया जिला बनने से शासन-प्रशासन इन क्षेत्रों में और निकट तक पहुंचेगा और विकास होगा।
नये जिले की स्थापना पर मोहला में मानननीय मुख्यमंत्री के सभा में एवं विभिन्न कार्यक्रमों में लगभग 25-30 हजार की भीड़ आने की संभावना को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अम्बागढ़चौकी येदुवेल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहा नवीन जिला नक्सल प्रभावित होने के कारण सीमावर्ती जिलों से सटे क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग भी की जा रही थी साथ ही जिला राजनांदगांव एवं अन्य जिलों से भी पुलिस बल की मांग कर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
जिससे कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कलेक्ट कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शुभारंभ किया गया। जिसमें ए.डी.जी. विवेकानंद सिन्हा, आई.जी. दुर्ग रेंज बी.एन.मीणा, डी.आई.जी. राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर राजनांदगांव डोमन सिंह, कलेक्टर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़चौकी एस.जयवर्धन, एस.पी. राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर हुए शामिल इस अवसर पर नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़चौकी का प्रथम पुलिस अधीक्षक के रूप में एस.पी. येदुवेल्ली अक्षय कुमार द्वारा पदभार ग्रहण किया गया।


















