BREAKING

Uncategorised

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने मुख्य और अवसर परीक्षा की समय-सारिणी की घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा इस वर्ष आयोजित होने वाली मुख्य और अवसर परीक्षा की समय-सारणी घोषित कर दी गई। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा घोषित समय-सारणी के अनुसार ओपन स्कूल की मुख्य और अवसर परीक्षा 24 मई से प्रारंभ होकर 15 जून को समाप्त होगी। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि मुख्य परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए कोरोना महामारी संक्रमण के बचाव के लिए सभी बिन्दुओं को पालन किया जाना अनिवार्य होगा। मुख्य परीक्षा की समय-सारणी मंडल की वेबसाइट ूूूण्ेवेण्बहण्दपबण्पद पर उपलब्ध है।

    सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि इस वर्ष प्रायोगिक परीक्षाएं मुख्य परीक्षाओं के बीच में ही आयोजित की जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षा के लिए इस वर्ष कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रायोगिक परीक्षा में बाह्य परीक्षक की अनिवार्यता को समाप्त किया गया है। आंतरिक परीक्षक के द्वारा प्रायोगिक परीक्षाएं पूर्ण कराई जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षाएं परीक्षा केन्द्रों पर ही आयोजित होगी।

Related Posts