रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा मुख्य/अवसर 2022 का परीक्षा परिणाम आज 3 जून को दोपहर 12ः00 बजे घोषित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाईट sos.cg.nic.in तथा result.cg.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते है।
इस परीक्षा में कुल 73041 छात्रों का पंजीयन हुआ, जिसमें 67895 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 30 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है। 13706 छात्र आर.टी.डी. योजना के अंतर्गत परीक्षा में सम्मिलित हुए जिनका परीक्षा परिणाम अगले वर्ष घोषित किया जायेगा। शेष 54163 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 34683 एवं परीक्षाफल प्रतिशत 64.03 प्रतिशत रहा।👇
















