BREAKING

Uncategorised

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: मुख्य तथा अवसर परीक्षा के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बधाई गई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2022 में सम्मिलित होने के लिए विलंब शुल्क 500 रूपए की राशि के साथ अब 31 जनवरी 2022 तक बढ़ाई गई है। इससे पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2022 तक निर्धारित थी। यह निर्णय छात्र हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। छात्र प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्र में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अध्ययन केन्द्रों की सूची कार्यालय की वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

Related Posts