BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ में 69.78 प्रतिशत हुआ मतदान: IED ब्लास्ट में ITBP का एक जवान शहीद, जानिए जिलावार और विधानसभावार मतदान का प्रतिशत

रायपुर। निर्वाचन आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 69.78 प्रतिशत मतदान हुए हैं. सबसे ज्यादा मतदान धमतरी सीट पर 79.89 प्रतिशत और सबसे कम सक्ती सीट पर 61.43 प्रतिशत हुआ है। सभी पोलिंग पार्टी अभी पहुंची नहीं है. ऐसे में मतदान का आंकड़ा बढ़ सकता है। सीएम भूपेश बघेल की सीट पाटन में शाम पांच बजे तक 75.54 फीसदी मतदान हुआ है जबकि डिप्टी सीएम टीएस  सिंहदेव की सीट अम्बिकापुर में 65.05 फीसदी मतदान हुए हैं।

कोरबा में 71.62 %, कोरिया में 73.56 प्रतिशत,  गरियाबंद में 71.13 प्रतिशत, गौरेला पेंड्रा मरवाही में 71.20%, जशपुर में 71.41%,  जांजगीर-चांपा में  65.57%, दुर्ग में 65.07%, धमतरी में 79.89%, बलरामपुर में 67.95%, बलौदाबाजार में 70.70%, बालोद में 77.67%, बिलासपुर में 61.43%, बेमेतरा में 72.92%, मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर में 68.79%, महासमुंद में 70.07%, मुंगेली में 65.22%, रायगढ़ में 75.16%, रायपुर में 58.83%, सक्ति में 63.82%, सरगुजा में 67.71% सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 73.31% और  सूरजपुर में  66.36% मतदान हुआ।

प्रदेश के 70 सीटों पर मतदान की स्थिति
डौंडीलोहार में 75.01 प्रतिशत
गुंडरदेही में 78.27 प्रतिशत
संजारी बालोद में 79.63 प्रतिशत
बलौदाबाजार में 72 प्रतिशत
भाटापारा में 74.27 प्रतिशत
कसडोल में 67.19 प्रतिशत
रामानुजगंज में 65.50 प्रतिशत
सामरी में 70.40 प्रतिशत
बेमेतरा में 73.44 प्रतिशत
नवागढ़ में 72.73 प्रतिशत
साजा में 72.62 प्रतिशत
बेलतरा में 59.08 प्रतिशत
बिलासपुर में 56.28 प्रतिशत
बिल्हा में 66.39 प्रतिशत
कोटा में 65.69 प्रतिशत
मस्तूरी में 59.50 प्रतिशत
तखतपुर में 61.50 प्रतिशत
धमतरी में 78.80 प्रतिशत
कुरूद में 82.60 प्रतिशत
सिहावा में 78.20 प्रतिशत
अहिरवारा में 67.77 प्रतिशत
भिलाई नगर में 63.54 प्रतिशत
दुर्ग सिटी में 62.80 प्रतिशत
दुर्ग ग्रामीण में 69 प्रतिशत
पाटन में 75.54 प्रतिशत
वैशाली नगर में 53 प्रतिशत
बिन्द्रानवागढ़ 71.02 प्रतिशत
राजिम में 71.23 प्रतिशत
मरवाही में 71.20 प्रतिशत
अकलतरा में 67.97 प्रतिशत
जांजगीर-चांपा में 68.63 प्रतिशत
पामगढ़ में 60.20 प्रतिशत
जशपुर में 70.47 प्रतिशत
कुनकुरी में 72.66 प्रतिशत
पत्थलगांव में 71.25 प्रतिशत
कटघोरा में 71.63 प्रतिशत
कोरबा में 65.83 प्रतिशत
पाली-तानाखार में 79.35 प्रतिशत
रामपुर में 70.34 प्रतिशत
बैकुंठपुर में 73.56 प्रतिशत
बसना में 70.30 प्रतिशत
खल्लारी में 70.69 प्रतिशत
महासमुंद में 68.16 प्रतिशत
सरईपाली में 71.12 प्रतिशत
भरतपुर में 67.94 प्रतिशत
मनेन्द्रगढ़ में 69.90 प्रतिशत
लोरमी में 64.48 प्रतिशत
मुंगेली में 65.89 प्रतिशत
धरमजयगढ़ में 72.36 प्रतिशत
खरसिया में 81.43 प्रतिशत
लैलुंगा में 76.42 प्रतिशत
रायगढ़ में 71.23 प्रतिशत
अभनपुर में 60.13 प्रतिशत
आरंग में 68.60 प्रतिशत
धरसिंवा में 71.86 प्रतिशत
रायपुर शहर उत्तर में 54.50 प्रतिशत
रायपुर शहर दक्षिण में 52.11 प्रतिशत
रायपुर शहर पश्चिम में 54.68 प्रतिशत
रायपुर ग्रामीण में 53.80 प्रतिशत
चंद्रपुर में 62.50 प्रतिशत
जैजैपुर में 60.70 प्रतिशत
सक्ती में 68.90 प्रतिशत
बिलाईगढ़ में 69.18 प्रतिशत
सारंगढ़ में 78.04 प्रतिशत
भटगांव में 67.50 प्रतिशत
प्रतापपुर में 63.46 प्रतिशत
प्रेमनगर में 68.05 प्रतिशत
अंबिकापुर में 65.05 प्रतिशत
लुण्ड्रा में 70.50 प्रतिशत
सीतापुर में 68.40 प्रतिशत

गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा सीट के 9 मतदान केंद्रों को नक्सल प्रभावित घोषित किया गया था. इस इलाके में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक की मतदान कराया गया. जब मतदान दल वापस लौट रहा था तब बड़े गोबरा गांव के पास शाम करीब 4.45 बजे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. इस ब्लास्ट में आईटीबीपी के जवान योगेंद्र सिंह शहीद हो गए।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट में मतदान दल की सुरक्षा में लगे भारत तिब्बत सीमा पुलिस के प्रधान आरक्षक की जान चली गई है. बता दें कि पहले चरण में 12 नक्सल प्रभावित सीटों पर भी मतदान कराया गया था, 7 नवंबर को कराए गए मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना हुई थी।

 

Related Posts