दुर्ग। महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर सहित समस्त एमआईसी प्रभारियों और वार्ड जनप्रतिनिधियों ने भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत् नगर निगम दुर्ग को पुन: ओडीएफ प्लस प्लस घोषित करने पर समस्त शहर के जागरूक जनता को बधाई और शुभकामनाएं दिए हैं ।
इस संबंध में आयुक्त बर्मन ने बताया भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिल्ली से दुर्ग प्रवास पर पहुंचे प्रतिनिधियों ने गुप्त रूप से शहर के सार्वजनिक शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों, खुले में शौच तथा पेशाब के साथ सड़क, नाली की सफाई का निरीक्षण किया गया था । यह कार्य पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में नगरी निकायों का स्वच्छ भारत मिशन के तहत जांच और निरीक्षण किया गया था । उन्होंने बताया पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सबसे पहले नगर निगम दुर्ग को पुनःओडीएफ प्लस प्लस घोषित किया है । महापौर एवं आयुक्त ने कहा नगर निगम दुर्ग को पुनः ओडीफ प्लस-प्लस का सिरमौर हासिल हुआ है । यह शहर सभी जागरुक जनता के सहयोग दुर्ग निगम को मिला है । महापौर एवं आयुक्त ने शहर वासियों से अपील कर कहा है की जिस प्रकार से ओडीएफ प्लस प्लस में आप लोगों ने सहयोग किए हैं उसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में पूरा पूरा सहयोग करें । अपने परिवार, समाज, वार्ड क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने से हमारा दुर्ग शहर स्वच्छ और सुंदर होगा और स्वच्छता सर्वेक्षण में भी सबसे आगे होगा ।









