BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना को विकसित करने में सप्रे जी का अमूल्य योगदान: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की आज 19 जून को जयंती पर उन्हें नमन किया है।

सप्रे जी का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सप्रे जी द्वारा रखी गई नींव पर ही आज छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता समृद्ध हो रही है। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना को विकसित करने में भी सप्रे जी का अमूल्य योगदान रहा है।

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी लेखनी ने राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा दी। सप्रे जी के रचनात्मक और मूल्यपरक लेखन ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता को एक नई दिशा दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सप्रे जी का व्यक्तित्व और कृतित्व साहित्यकारों और पत्रकारों सहित आम जनता के लिए भी प्रेरणादायक है।

Related Posts