छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद अब मंत्रियों के शपथ की बारी आ गई है. बीजेपी के नौ विधायक शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे. जानें कौन कौन नाम शामिल हैं…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 22 दिसंबर को विष्णुदेव साय की सरकार के कैबिनेट का विस्तार होगा. नौ विधायक मंत्री बनेंगे. इसमें रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, बृजमोहन अग्रवाल, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी रजवाड़े, टंकराम वर्मा और लखन लाल देवंगन मंत्री पद की शपथ लेंगे. मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी शुरू कर दी गई है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री सहित 13 मंत्री रह सकते हैं. बाकी मंत्री लोकसभा चुनाव के बाद बनाए जा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने खुद मंत्री बनने वाले विधायकों के नाम का एलान किया. उन्होंने बताया कि ये सभी नौ नेता कल पौने बारह बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि एक और नाम पर आने वाले समय में जल्द फैसला ले लिया जाएगा।
#WATCH | Raipur: Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai says, "Tomorrow new members of our Cabinet are taking oath in the Governor House which includes Brijmohan Agrawal, Ram Vichar Netam, Dayaldas Baghel, Kedar Kashyap, Lakhanlal Dewangan, Shyam Bihari Jaiswal, OP Choudhary, Tankram… pic.twitter.com/QzzObP2SrU
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 21, 2023
रामविचार नेताम रामानुजगंज, ओपी चौधरी रायगढ़, बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण, दयाल दास बघेल नवागढ़, केदार कश्यप नारायणपुर, श्याम बिहार जायसवाल मनेंद्रगढ़, लक्ष्मी राजवाड़े भटगांव, टंकराम वर्मा बलौदा बाजार और लखन लाल देवंगन कोरबा सीट से बीजेपी के विधायक चुने गए हैं. रामविचार नेताम को हाल ही में प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया था. बाद में रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा का स्पीकर चुना गया।
संगठन के स्तर पर बीजेपी ने लिया फैसला नए मंत्रियों के नाम के एलान से पहले बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में संगठन के स्तर पर बड़ा फैसला लिया. गुरुवार (21 दिसंबर) को जगलदपुर से पहली बार विधायक बने किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. अध्यक्ष चुने जाने के बाद किरण सिंह देव ने कहा कि वो पार्टी के नेताओं का आभार जताते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सीनियर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय के साथ पार्टी की योजनताओं को लोगों तक पहुंचाएंगे।















