रायपुर। शुक्रवार 14 मई को 10वीं एवं 12वीं की मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की मुख्य परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम मंडल के सभागृह में मंत्री, छ.ग.शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा घोषित किया गया है। https://www.cgbse.nic.in/ परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाईट https://www.cgbse.nic.in एवं https://results.cg.nic.in पर भी जारी किया गया है। इस बार कक्षा 10th टॉपर सुमन पटेल ( रायगढ़) और कक्षा 12th टॉपर रितेश कुमार साहू (बलोद) ने टॉप किया है।
सुमन पटेल दसवीं में 98.67 टॉप किया है, सोनाली बाला दसवीं में सेकेंड टॉपर, 10 वी कवर्धा की आसिफा शाह तृतीय आयी राजनांदगांव की दामिनी वर्मा चौथा दसवीं में, बिलासपुर के जयप्रकाश कश्यप पांचवें स्थान पर। बालोद के रितेश कुमार साहू ने 12 में टॉप किया है। वहीँ बलौदाबाजार की संजना वर्मा ने 12 वीं में दूसरा स्थान, 12 वी में बेमेतरा के विमल कुमार तीसरे, 12 वी में धमतरी की श्रेया पांडेय चौथे स्थान पर है।
परीक्षा परिणाम मण्डल की वेबसाईट https://www.cgbse.nic.in एवं https://www.results.cg.nic.in पर जारी किए गए हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा है कि सीजी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के टॉपर्स को इनाम के तौर पर हेलीकॉप्टर की सवारी कराई जाएगी।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के संदर्भ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 13 मई से 2022 हेल्पलाईन प्रारंभ की गई है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक प्रातः 10.30 बजे शाम 5 बजे तक हेल्पलाईन में मण्डल के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान 13 मई से 23 मई तक कर सकते है।

















