BREAKING

Uncategorised

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया हाईस्कूल परीक्षा 2021 का परिणाम, सभी परीक्षार्थी हुए उत्तीर्ण

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं की मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम जारी हो गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज सुबह 11 बजे वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया। मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने परिणाम घोषित किए हैं। न्यूनतम उत्तीर्ण अंक देकर छात्रों को पास किया गया है। इस तरह से 10वीं बोर्ड का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in और http://results.cg.nic.in पर उपलब्ध है आप अपना परिणाम इस लिंक पर देख सकते हैं। बता दें कि बिना परीक्षा दिए असाइंमेंट के बेस पर छात्रों को पास किए गए हैं।

 

Related Posts