छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं का एग्जाम एक मार्च से और दसवीं की परीक्षा दो मार्च से शुरू होगी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय-सारणी घोषित कर दिया है। इसके तहत मुख्य परीक्षा 02 मार्च से 10वीं की परीक्षा शुरू होगी, वहीं 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से शुरू होगी। 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च तक चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं का एग्जाम एक मार्च से और दसवीं की परीक्षा दो मार्च से शुरू होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह 9 से 12:15 बजे तक समय निर्धारित की गई है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा एक से 23 मार्च तक होगी। वहीं दसवीं बोर्ड की परीक्षा दो से 21 मार्च तक होगी।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने समय सारणी निर्धारित कर दिया है। इसके अनुसार दोनों ही कक्षा के परीक्षा की समय सामान रहेगा। इस लिंक से https://www.cgbse.nic.in/ दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की समय सारणी डाउनलोड कर सकते हैं।
12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 23 मार्च तक होगी
सबसे पहले 1 मार्च को हिंदी विषय का पेपर है, 4 मार्च को इंग्लिश,7 मार्च को इतिहास ,9 मार्च संस्कृत,11 मार्च को भूगोल/भौतिक शास्त्र,13 मार्च को समाज शास्त्र,14 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, 16 मार्च को मनोविज्ञान,19 मार्च को गणित,21 मार्च को जीव विज्ञान/अर्थशास्त्र,22 मार्च को रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट और 23 मार्च को विशेष लैंग्वेज का पेपर है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का समय सारणी किया जारी…@ChhattisgarhCMO @DPRChhattisgarh @CG_Samvad @RaipurDistrict @DurgDist @StateOfficers @MayankS59546682 @ipskabra @ChhattisgarhIps @CGVIDHAYAKCOM @CG_Police @MMACDistrict_CG @GPM_DIST_CG pic.twitter.com/pOshsmoMPo
— Sarnath Express News (@SarnathNews) December 28, 2023
10 वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 21 मार्च तक चलेगी
10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू हो रही हैं. सबसे पहले 2 मार्च को हिंदी विषय का पेपर होगा. इसके बाद 6 मार्च को अंग्रेजी, 9 मार्च को गणित,12 मार्च को विज्ञान,13 मार्च को व्यवसायिक पाठ्यक्रम के पेपर होंगे. 15 मार्च को सामाजिक विज्ञान,18 मार्च को विशेष लैंग्वेज का पेपर होगा और 21 मार्च को दृष्टिहीन और मूक-बधिर छात्रों का संगीत और ड्रॉइंग-पेंटिंग का पेपर होगा।















