रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम आज 10 मई को दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की मुख्य परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम शिक्षा मण्डल के सभागृह में घोषित करेंगे।
परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाईट https://www.cgbse.nic.in एवं https://www.results.cg.nic.in पर जारी किया जायेगा।
पंचायत सचिवों की हड़ताल स्थगित: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज मुलाकात के बाद प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया है। ज्ञातव्य है कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ द्वारा 16 मार्च से काम बंद-कलम बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल पर थे।









