BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़, मप्र, विदर्भ सहित देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है…

नईदिल्ली (ए)। मौसम विभाग ने रविवार को अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि देश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. अगले पांच दिनों तक मध्य भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से लेकर तेज बारिश होने की उम्मीद है।

वहीं, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम या भारी बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, और राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना है।

कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश इसके अलावा मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों तक गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होने की भविष्यवाणी की है. 1 मई को रायलसीमा और तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर और 30 अप्रैल को केरल में भारी बारिश की संभावना है।

30 अप्रैल से 2 मई तक रायलसीमा, कर्नाटक के कई हिस्सों में और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज बारिश की उम्मीद है. केरल और तमिलनाडु में अगले चार दिनों में तेज बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत में गरज के साथ बारिश की उम्मीद मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. ओडिशा में रविवार को भारी बारिश हो सकती है।

1 मई और 2 मई को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर और 1 मई से 4 मई तक असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है. देशभर में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने किसानों को भारी बारिश से अपनी फसलों को बचाने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Posts