
रायपुर। भिलाई कैन डू- पर्वत फाउंडेशन के चैयरमैन और भाजपा नेता अतुल पर्वत ने शुक्रवार को भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचकर आत्मीय स्वागत किया।
अतुल पर्वत ने डी. पुरंदेश्वरी को शॉल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आत्मीय स्वागत से डी. पुरंदेश्वरी ने अतुल पर्वत का धन्यवाद किया।
अतुल पर्वत ने कोरोना काल मे पर्वत फाउंडेशन के द्वारा जरूरतमंदों और पीड़ितों को निःशुल्क एवं निस्वार्थ सेवा की जानकारी दी साथ ही राजनीति विषयो पर भी चर्चा की।
डी. पुरंदेश्वरी ने पर्वत फाउंडेशन द्वारा किये गए कार्यो की भूरि-भूरी प्रशंसा करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, लता उसेंडी, श्रीचंद सुंदरानी, किरण देव, अनुराग सिंहदेव आदि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी उनका स्वागत किया।















