भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से मिल रही है जहां भिलाई के भाजपा नेता अतुल पर्वत को भाजपा प्रदेश प्रभारी ने दिल्ली बुलाया है, बुलावे पर अतुल पर्वत आज सुबह ही दिल्ली पहुंचे है और उनकी बैठक छग प्रदेश प्रभारी के साथ जारी है। भिलाई कैन डू-पर्वत फाउंडेशन के चैयरमैन और भाजपा नेता अतुल पर्वत अचानक ही कल दिल्ली बुलावा आया है। छत्तीसगढ़ प्रवेश भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी लगातार उनके संपर्क में है।
विगत दिनों ही डी. पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ प्रवास पर आई थी तब अतुल पर्वत ने रायपुर विमानतल पर उनका जोरदार स्वागत किया था और काफी देर उनसे चर्चा की थी, उस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, लता उसेंडी, श्रीचंद सुंदरानी, अनुराग सिंहदेव आदि मौजूद थे।
आगमी निगम चुनाव पर लगातार मंथन जारी
छत्तीसगढ़ में आगामी महीनों में भिलाई, रिसाली, जामुल, भिलाई-चरोदा और बिरगांव में निगम चुनाव है। इसको लेकर भी अतुल पर्वत की लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश प्रभारी से लगातार चर्चाओं का दौर जारी है।
अतुल पर्वत के कार्य से प्रसन्न है डी. पुरंदेश्वरी

भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी भिलाई कैन डू-पर्वत फाउंडेशन के द्वारा किये कोरोना काल मे किये लगातर जनहित के कार्यो से काफी प्रसन्न है और प्रभावित भी हुई और अतुल पर्वत की सराहना कर चुकी है।
फ़िल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने वीडियो जारी कर की थी प्रशंसा
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने वीडियो जारी कर लोगो की निःशुल्क सहयोग और मदद करने पर पर्वत फाउंडेशन और अतुल पर्वत की बहुत प्रशंसा की थी, छग की राज्यपाल ने भी अतुल पर्वत की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र दिया था।















