BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रायपुर के लिए हुए रवाना, आज दोपहर 12 होगी विधायक दल की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा रायपुर के लिए रवाना हो गए है। आज रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक दोपहर 12 बजे होगी।

जिसमें भाजपा विधायक दल के नेता का चयन होगा। इस बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सर्वानंद सोनोवाल तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम उपस्थित रहेंगे।

 

Related Posts