दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन ने पत्रकारों को अधिमान्यता देने वाली छत्तीसगढ़ प्रदेश अधिमान्यता संभाग स्तरीय समिति का गठन कर दिया है। गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य पत्र में इसका प्रकाशन भी कर दिया गया है।
वही सूर्या राव को छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति का सदस्य बनाया गया है, तो दुर्ग से वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र ठाकुर, भावना पांडे, हेमंत कपूर और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार हितेश शर्मा को अधिमान्यता समिति में स्थान मिला है। हितेश शर्मा को पिछले कार्यकाल में भी सदस्य बनाया गया था वही शासन ने उन्हें दोबारा सदस्य बनाया है।
दुर्ग संभागीय अधिमान्यता समिति में (1) सचिन अग्रहरि, ब्यूरो चीफ, हरिभूमि, राजनांदगांव, (2) जीतेन्द्र मिश्रा, ब्यूरो चीफ, नवभारत, राजनांदगांव, (3) ब्रजेश पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, दैनिक भास्कर, बालोद, (4) दिनेशदत्त दुबे, ब्यूरो चीफ, हितवाद, बेमेतरा, (5) भावना पाण्डे, ब्यूरो चीफ, सेन्ट्रल क्रॉनिकल, दुर्ग, (6) राजेन्द्र ठाकुर, ब्यूरो चीफ, नवभारत, भिलाई, (7) हेमन्त कपूर, ब्यूरो चीफ, पत्रिका, दुर्ग, (8) अजय यादव, आईबीसी – 24, कवर्धा तथा (9) हितेश शर्मा, संवाददाता, ज़ी न्यूज, दुर्ग स्थान मिला है। देखे पूरी सूची….

















