BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की महाबैठक में अंंचल भाटिया चुने गए अध्यक्ष

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की महा बैठक का आयोजन किया गया, यह बैठक लोकल एवं नेशनल गाड़ियों के मालिकों के द्वारा ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को बेहतर करने के लिए रखी गई थी। बैठक के मुख्य अतिथि अंचल भाटिया थे। अध्यक्षता हेवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू के द्वारा की गई। बैठक में अंंचल भाटिया को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में एसोसिएशन के संरक्षक प्रभुनाथ मिश्रा, हरिंदर यादव, दुर्गा पटेल, सुरजीत सिंह सैनी, रंजीत सिंह वालिया, संरक्षक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभुनाथ बैठा ने कहा कि वर्तमान स्थिति में ट्रांसपोर्टरों के सामने कई संकट उत्पन्न हो गए हैं। डीजल के दर पर और गाड़ियों के पार्ट्स में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। मार्केट में माल की कमी के चलते गाड़ियों के भाड़े में 10 वर्षों से कोई वृद्धि नहीं हुई है।

गाड़ियों के किस्त नहीं पटाने से फाइनेंसर गाड़ियों को खींच रहे हैं। सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला परिवहन व्यवसाय परेशानियों से जूझ रहा है। युवा पीढ़ी इस व्यवसाय में आने से कतरा रही है। एशिया का सबसे बड़ा प्लांट भिलाई इस्पात संयंत्र के पास भी ट्रांसपोर्टरों को काम नहीं मिल रहा है। इन विषयों पर महा बैठक में चर्चा की गई।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि अंचल भाटिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया। संरक्षक एवं हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के इंद्रजीत सिंह छोटू के द्वारा समर्थन कर सर्वसम्मति से अंचल भाटिया को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संरक्षक इंद्रजीत छोटू ने कहा कि किसी को कोई डरने की बात नहीं है। दो गाड़ी वाले हो या 100 गाड़ी वाले नियम से ही रोटेशन पद्धति के आधार पर सभी को काम मिलेगा। बीएसपी से जो भी माल या अन्य सामग्री की निकासी होगी, वह लोकल ट्रांसपोर्टर ही करेगा। हम सब एक हैं।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अचल भाटिया ने कहा कि हम लोग की लड़ाई अब यहां से शुरू हो गई है। लोकल ट्रांसपोर्टर ही काम करेगा, उनकी जरूरत पूरी होने के बाद ही अन्य प्रदेशों के गाड़ियों को माल मिलेगा। सरकारी और प्राइवेट जहां भी ट्रांसपोर्टेशन का कार्य होता है स्थानीय लोगों को ही प्राथमिकता देनी होगी। सबसे पहले लोकल ट्रांसपोर्टर के गाड़ियों को काम मिलेगा उसके उपरांत ही अन्य गाड़ियों की पूर्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुसार स्थानीय लोगों को ही रोजगार में प्राथमिकता मिलेगी।

कार्यक्रम का संचालन प्रभुनाथ बैठा एवं आभार प्रदर्शन मलकीत सिंह लल्लू ने किया। महा बैठका में बलजिंदर सिंह, रतन कुमार पोद्दार,अरुण कुमार बैठा, विनोद सिंह, पंकज सेठी, पंकज सिंह , सत्येंद्र शर्मा ,गुरमुख सिंह, ,गोपी अरोरा, दिलीप साधवानी, बलजिंदर सिंह, गनी खान ,सतवीर सिंह सोनू ,सोम सिंह, जसवंत सिंह, जोगाराव, सुधीर सिंह, रिजु सिंह,अमित, बलदेव सिंह ,अनिल चौधरी, भास्कर मुदलियार, निम्मे, अभिषेक जैन ,उमेश सिंह ,आनंद सिंह, महेंद्र सिंह, गुरबीर सिंह, भजन सिंह, मोनी , हैप्पी, तसविंदर सिंह, अमित सिंह, साधु सिंह ,शानू खान, मीडिया प्रभारी गोकुल शर्मा सहित भारी संख्या में ट्रांसपोर्टर उपस्थित थे।

Related Posts