भिलाई। छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ऑनर एसोसिएशन के संयोजक प्रभुनाथ बैठा ने जानकारी दी है कि एसोसिएशन की आवश्यक बैठक कल दिनांक 10 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे यूनियन भवन ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में आयोजित है। इस बैठक में एसोसिएशन से संबंधित चर्चाएं की जाएगी तथा भिलाई के समस्त वाहन मालिकों को एक मंच पर कैसे लाया जाए इस पर विशेष चर्चा की जाएगी। सभी गाड़ी मालिकों से आह्वान की गई है कि इस बैठक में अवश्य रुप से पधारे तथा अपनी राय अवश्य देवें आज आवश्यकता है सभी गाड़ी मालिकों को एक मंच पर आने की, नहीं तो धीरे धीरे कमजोर गाड़ी मालिक जिनके पास खुद का काम नहीं है वे इस व्यवसाय से हमेशा हमेशा के लिए बंचित हो जाएंगे संगठन में शक्ति है अगर हम संगठित हो गए तो वृहद स्तर पर ट्रांसपोर्टिंग का काम हम सभी भरपूर मात्रा में कर सकते है, दिन प्रतिदिन डीजल का रेट बढ़ने की वजह से हर गाड़ी मालिक परेशान है आइए हम अपनी समस्या पर गंभीर चर्चा करें तथा एक सूत्र में बंधकर अपने व्यवसाय को बचावें, इसके अलावा भी हम सभी बहुत सारी विषयों पर चर्चा करेंगे, परिवहन व्यवसाय से संबंधित कार्य करते हुए एक सभ्य समाज का निर्माण करेंगे एशिया का सबसे बड़ा प्लांट भिलाई स्टील प्लांट भिलाई में स्थित होने के बावजूद रोजगार के लिए दर-दर यहां के युवा पीढ़ी भटक रहे हैं अब ऐसा नहीं होगा।









