रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ई-कॉमर्स द्वारा लॉकडाउन में होम डिलीवरी पर तत्काल रोक लगाने पर आभार एवं कोरोना वैक्सीनेशन हेतु पूरे प्रदेश में व्यापारी वर्ग की टीम की उपलब्धता एवं शासन के साथ सहभागिता की बात कही है।
श्री पारवानी ने पत्र में लिखा है कि हम राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य में कोरोना के प्रकोप से उत्पन्न विनाशकारी आपदा को कम करने के लिए और इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ में नागरिकों की रक्षा के लिए आप के नेतृत्व में किए गए उपायों के लिए आभार व्यक्त करते हैं। हमें यकीन है कि आपके द्वारा अपनाये जाने वाले ये सहायक उपाय हमारे राज्य में कोरोना को नियंत्रित करने में मदद करेंगे। आपके द्वारा इस कठिन समय में राज्य के व्यापारियों के हित में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम जिसमें आपके द्वारा ई-कॉमर्स यथा अमेजॉन, फ्लिपकार्ट द्वारा इस लॉक डाउन अवधि में गैर आवश्यक समान की होम डिलीवरी पर त्वरित निर्णय लेते हुए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया। इससे राज्य के व्यापारी वर्ग अभिभूत हैं और आपके व्यापारी वर्ग के हितार्थ लिए गए निर्णयो विगत वर्ष की भांति जल्द ही राज्य की आर्थिक गतिविधियां पुनः पटरी पर आ जाएगी इसके लिए आशान्वित है। आपके द्वारा कोरोना के बचाव के लिए राज्य में किये जा रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम, आपका ऐतिहासिक निर्णय जिसमे 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति को मुफ्त टीकाकरण की घोषणा एवं वैक्सीन की सुलभ एवं पर्याप्त उपलब्धता हेतु उठाये गए कदमो के लिए पूरा प्रदेश आपका अभिनंदन करता है। टीकाकरण के इस व्यापक कार्यक्रम में प्रदेश का व्यापारी वर्ग भी अपनी सहभागिता निभाते हुए जुड़ना चाहता है। पूरे प्रदेश में व्यापारियों की टीम मौजूद है जो आवश्यकता पड़ने पर टीकाकरण के इस कार्यक्रम को संचालित करने एवं शासन के कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने हेतु तैयार है। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप जैसे मुखिया के नेतृत्व में हम कोरोना की जंग जल्द ही जीत जाएंगे एवं राज्य में स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।











